15 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर भाजपा सक्रिय:जनसमस्याओं पर चर्चा, एसडीएम से मिलेगा शिष्टमंडल

15 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर भाजपा सक्रिय:जनसमस्याओं पर चर्चा, एसडीएम से मिलेगा शिष्टमंडल

बूंदी के नैनवां में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक रविवार को एक निजी स्कूल में आयोजित की गई। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हुई इस बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद शहर मंडल अध्यक्ष अनिल रंगीला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें पेयजल, विद्युत व्यवस्था, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित दोनों तालाबों के जल निकास के लिए पक्के नालों का निर्माण और सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के लगभग 15 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के टेंडर पुनः जारी करवाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इन विकास कार्यों को शीघ्र शुरू करवाने के लिए भाजपा का एक शिष्टमंडल सोमवार को उपखंड अधिकारी भागचंद से मुलाकात कर आवश्यक चर्चा करेगा। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पुखराज ओसवाल और भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपीलाल सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बैठक में शहर मंडल उपाध्यक्ष रामस्वरूप नागर, नरेंद्र निर्मल, महामंत्री आशीष जैन, मंत्री सूरज गुर्जर, कौशल साहू, प्रेमराज मीणा, हिंडोली विधानसभा मीडिया प्रभारी कृष्ण मुरारी तिवारी, मुकेश श्रृंगी, शिवदत्त बैरागी, मन की बात के सहसंयोजक महेश सोनी, कमल कुमार, रामलाल सैनी, रामदयाल साहू, यश गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शहर मंडल अध्यक्ष अनिल रंगीला ने किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *