बांका के धोरैया थाना क्षेत्र में हुए बाइक लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि धोरैया थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूट की घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी और मामले के उद्भेदन के लिए बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। छापेमारी में देसी कट्टा-दो जिंदा गोली बरामद गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रजौन थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी अमन कुमार (पिता सिकंदर मंडल) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अमन कुमार ने बाइक लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास अमन कुमार से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके सहयोगी अमरेश कुमार (पिता तूफानी यादव), निवासी चैनपुर गांव को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का धोरैया थाना क्षेत्र में पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ धोरैया थाना में कई मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। इस अभियान में धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार, रजौन थानाध्यक्ष राजरतन, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। बांका के धोरैया थाना क्षेत्र में हुए बाइक लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि धोरैया थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूट की घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी और मामले के उद्भेदन के लिए बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। छापेमारी में देसी कट्टा-दो जिंदा गोली बरामद गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रजौन थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी अमन कुमार (पिता सिकंदर मंडल) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अमन कुमार ने बाइक लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास अमन कुमार से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके सहयोगी अमरेश कुमार (पिता तूफानी यादव), निवासी चैनपुर गांव को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का धोरैया थाना क्षेत्र में पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ धोरैया थाना में कई मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। इस अभियान में धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार, रजौन थानाध्यक्ष राजरतन, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।


