किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपए की लूट हुई। घटना 1 जून की रात को हुई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक और थानाध्यक्ष को मामले का शीघ्र खुलासा करने तथा अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी गंगा प्रसाद साह ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह झांसी रानी चौक स्थित अपनी आभूषण दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उन्होंने लगभग 35 से 40 भर सोने के जेवरात एक बैग में रखकर अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे थे। 3 अज्ञात बदमाशों ने जेवरात भरा बैग छीना गंगा प्रसाद साह के अनुसार, जब वह सुभाषनगर स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर जेवरात से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। लूटे गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी के निर्देश पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। CCTV खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस बड़ी लूट की घटना के बाद स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों में चिंता का माहौल है। वहीं, पुलिस ने दावा किया है कि तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपए की लूट हुई। घटना 1 जून की रात को हुई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक और थानाध्यक्ष को मामले का शीघ्र खुलासा करने तथा अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी गंगा प्रसाद साह ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह झांसी रानी चौक स्थित अपनी आभूषण दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उन्होंने लगभग 35 से 40 भर सोने के जेवरात एक बैग में रखकर अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे थे। 3 अज्ञात बदमाशों ने जेवरात भरा बैग छीना गंगा प्रसाद साह के अनुसार, जब वह सुभाषनगर स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर जेवरात से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। लूटे गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी के निर्देश पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। CCTV खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस बड़ी लूट की घटना के बाद स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों में चिंता का माहौल है। वहीं, पुलिस ने दावा किया है कि तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।


