पटना में खान सर के कोचिंग में फायर सेफ्टी जांच:कई गंभीर कमियां मिलीं, फायर कमांडेंट बोले-एक सप्ताह में कमियां दूर करें, नहीं तो कार्रवाई होगी

पटना में खान सर के कोचिंग में फायर सेफ्टी जांच:कई गंभीर कमियां मिलीं, फायर कमांडेंट बोले-एक सप्ताह में कमियां दूर करें, नहीं तो कार्रवाई होगी

खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के संस्थापक खान सर फायरिंग मामले पहले से मुश्किल में है। इस बीच पटना स्थित खान सर की कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच के लिए रविवार को फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट की ऑडिट टीम ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोचिंग संस्थान में अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई गंभीर कमियां पाई गईं। इसके बाद विभाग ने कोचिंग प्रबंधन को आवश्यक सुधार के लिए 7 से 10 दिन का समय दिया गया है। फायर सेफ्टी विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर कमियों को दूर नहीं किया गया तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फायर सेफ्टी विभाग की ऑडिट टीम के निरीक्षण की तस्वीर, देखिए… निरीक्षण में मिलीं ये प्रमुख कमियां फायर ऑडिट टीम की जांच में निम्नलिखित कमियां सामने आईं— एक सप्ताह में सुधार का निर्देश अग्निशमन विभाग ने कोचिंग प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर सभी जरूरी सुरक्षा मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्र प्रतिदिन संस्थान में आते हैं, इसलिए अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कमियों को दूर नहीं किया तो कार्रवाई तय अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह संस्थान का दूसरा फायर ऑडिट था। पहले निरीक्षण के दौरान भी कई सुझाव दिए गए थे, लेकिन अब तक उन पर संतोषजनक अमल नहीं किया गया है। विभाग निर्धारित समय सीमा के बाद दोबारा निरीक्षण करेगा। यदि कमियों को दूर नहीं किया गया तो नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के संस्थापक खान सर फायरिंग मामले पहले से मुश्किल में है। इस बीच पटना स्थित खान सर की कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच के लिए रविवार को फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट की ऑडिट टीम ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोचिंग संस्थान में अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई गंभीर कमियां पाई गईं। इसके बाद विभाग ने कोचिंग प्रबंधन को आवश्यक सुधार के लिए 7 से 10 दिन का समय दिया गया है। फायर सेफ्टी विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर कमियों को दूर नहीं किया गया तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फायर सेफ्टी विभाग की ऑडिट टीम के निरीक्षण की तस्वीर, देखिए… निरीक्षण में मिलीं ये प्रमुख कमियां फायर ऑडिट टीम की जांच में निम्नलिखित कमियां सामने आईं— एक सप्ताह में सुधार का निर्देश अग्निशमन विभाग ने कोचिंग प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर सभी जरूरी सुरक्षा मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्र प्रतिदिन संस्थान में आते हैं, इसलिए अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कमियों को दूर नहीं किया तो कार्रवाई तय अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह संस्थान का दूसरा फायर ऑडिट था। पहले निरीक्षण के दौरान भी कई सुझाव दिए गए थे, लेकिन अब तक उन पर संतोषजनक अमल नहीं किया गया है। विभाग निर्धारित समय सीमा के बाद दोबारा निरीक्षण करेगा। यदि कमियों को दूर नहीं किया गया तो नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *