हाथरस में ट्रेन की चपेट में आया युवक:गुटका-बीड़ी का सेल्समैन था, रात में तगादे की बात कहकर निकला था

हाथरस में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के नगला मोठा के निकट पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर हुई। मृतक की पहचान बालापट्टी थाना कोतवाली सदर निवासी 19 वर्षीय पवन कुमार पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के सदस्यों को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। पवन कुमार गुटका और बीड़ी जैसे उत्पादों की सेल्समैनी का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह कल रात तगादे पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। मृतक अविवाहित था। उसकी स्कूटी भी दुर्घटनास्थल के पास ही खड़ी मिली। परिवार के लोगों ने बताया कि पवन की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *