कृषि मंत्री ने खनुवा नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान:देवरिया में श्रमदान कर दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश

कृषि मंत्री ने खनुवा नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान:देवरिया में श्रमदान कर दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश

देवरिया में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के पकहा गांव स्थित खनुवा नदी पर रविवार को एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। “स्वच्छ नदी–समृद्ध किसान, स्वस्थ जन-जीवन” थीम पर आधारित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने श्रमदान किया। उन्होंने नदी तट की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। वक्ताओं ने इस अवसर पर नदियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नदियां केवल जलधारा नहीं, बल्कि कृषि, संस्कृति और जनजीवन की आधारशिला हैं। खनुवा नदी क्षेत्र के हजारों किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत है और यह भूजल स्तर बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 5 तस्वीरें देखिए- स्वच्छ और अविरल नदियां ही स्वस्थ समाज, समृद्ध खेती और संतुलित पर्यावरण की नींव होती हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में चलाए गए स्वच्छता और जनकल्याण कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि यह नदी संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने नदी किनारे जमा कचरे और झाड़ियों की सफाई की। इसके साथ ही, लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने और प्रदूषण रोकने के प्रति जागरूक भी किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *