भागलपुर में ऑटो ने 12 साल के बच्चे को रौंदा:अस्पताल में परिजनों का हंगामा; आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया

भागलपुर में ऑटो ने 12 साल के बच्चे को रौंदा:अस्पताल में परिजनों का हंगामा; आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया

भागलपुर में शनिवार रात तेज रफ्तार ऑटो ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। परिजन आनन-फानन में मायागंज लेकर पहुंचे। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने जमकर हंगामा कर दिया। आरोपी ड्राइवर को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। गार्ड ने सुरक्षा के मद्देनजर इमरजेंसी वार्ड के मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया। आक्रोशित परिजन पुलिस से भी उलझते दिखे। मृतक की पहचान राजीव पासवान के पुत्र अमित कुमार (12) के तौर पर हुई है। घर से सामान खरीदने के लिए निकला था। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के टीएनबी कॉलेज के पास की है। परिजन ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई हंगामे की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। आरोपी ड्राइवर को अपने कब्जे में लिया। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस अगर आरोपी पर सही से कार्रवाई नहीं कर पाती है तो हमारे हवाले कर दीजिए। अपने स्तर से हमलोग सजा देंगे। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। मारपीट में घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है। भागलपुर में शनिवार रात तेज रफ्तार ऑटो ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। परिजन आनन-फानन में मायागंज लेकर पहुंचे। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने जमकर हंगामा कर दिया। आरोपी ड्राइवर को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। गार्ड ने सुरक्षा के मद्देनजर इमरजेंसी वार्ड के मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया। आक्रोशित परिजन पुलिस से भी उलझते दिखे। मृतक की पहचान राजीव पासवान के पुत्र अमित कुमार (12) के तौर पर हुई है। घर से सामान खरीदने के लिए निकला था। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के टीएनबी कॉलेज के पास की है। परिजन ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई हंगामे की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। आरोपी ड्राइवर को अपने कब्जे में लिया। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस अगर आरोपी पर सही से कार्रवाई नहीं कर पाती है तो हमारे हवाले कर दीजिए। अपने स्तर से हमलोग सजा देंगे। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। मारपीट में घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *