नवादा में ताड़ के पेड़ पर गिरी बिजली:तेज आंधी-बारिश के बीच लगी आग, लोगों से पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील

नवादा में ताड़ के पेड़ पर गिरी बिजली:तेज आंधी-बारिश के बीच लगी आग, लोगों से पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील

नवादा में शनिवार आधी रात को तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ताड़ के पेड़ में आग लग गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बिजली गिरने के बाद पेड़ के ऊपरी हिस्से में आग की लपटें उठने लगीं। इस घटना से आसपास के लोग घबरा गए और कई लोग अपने घरों से बाहर निकलकर यह दृश्य देखने लगे। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें पेड़ में आग और आसमान में बिजली की चमक साफ दिख रही है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ताड़ का पेड़ पूरी तरह जलकर खाक हो गया। 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की आशंका मौसम विज्ञान विभाग ने नवादा जिले में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग ने नवादा सहित आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बारिश और आंधी के समय खुले में न निकलें, पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें। नवादा में शनिवार आधी रात को तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ताड़ के पेड़ में आग लग गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बिजली गिरने के बाद पेड़ के ऊपरी हिस्से में आग की लपटें उठने लगीं। इस घटना से आसपास के लोग घबरा गए और कई लोग अपने घरों से बाहर निकलकर यह दृश्य देखने लगे। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें पेड़ में आग और आसमान में बिजली की चमक साफ दिख रही है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ताड़ का पेड़ पूरी तरह जलकर खाक हो गया। 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की आशंका मौसम विज्ञान विभाग ने नवादा जिले में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग ने नवादा सहित आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बारिश और आंधी के समय खुले में न निकलें, पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *