किशनगंज पुलिस ने नेपाल सीमा के रास्ते बिहार लाई जा रही 1600 किलोग्राम चाइनीज सेब की बड़ी खेप जब्त की है। यह कार्रवाई टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 80 कार्टन सेब बरामद किए और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर के रास्ते चाइनीज सेब की एक बड़ी खेप बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर, एसपी ने टेढ़ागाछ थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। एक कार्टन में था 20 किलो सेब निर्देशों के बाद, थाना पुलिस ने अपनी टीम के साथ टेढ़ागाछ बाजार के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। नेपाल बॉर्डर स्थित खनियाबाद की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन (BR37GB0775) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 80 कार्टन चाइनीज सेब बरामद हुए, जिनमें प्रत्येक कार्टन में 20 किलोग्राम सेब था। इस प्रकार, कुल 1600 किलोग्राम चाइनीज सेब जब्त किया गया। वाहन चालक की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बैसा वार्ड संख्या-9 निवासी 32 वर्षीय मो. शाह रजा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मांगे जाने पर चालक सेब की खरीद और परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। बहादुरगंज में करना था डिलीवर पूछताछ में चालक ने बताया कि सेब की यह खेप खनियाबाद निवासी बैद्यनाथ के घर से लोड की गई थी और इसे बहादुरगंज में डिलीवर किया जाना था। वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने सेब से लदे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर थाना ले आई। मामले की जानकारी आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग, फारबिसगंज (अररिया) को भी दे दी गई है। कस्टम विभाग अब जब्त माल की वैधता और तस्करी के पहलुओं की जांच करेगा। पुलिस का कहना है कि नेपाल सीमा के रास्ते होने वाली तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज पुलिस ने नेपाल सीमा के रास्ते बिहार लाई जा रही 1600 किलोग्राम चाइनीज सेब की बड़ी खेप जब्त की है। यह कार्रवाई टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 80 कार्टन सेब बरामद किए और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर के रास्ते चाइनीज सेब की एक बड़ी खेप बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर, एसपी ने टेढ़ागाछ थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। एक कार्टन में था 20 किलो सेब निर्देशों के बाद, थाना पुलिस ने अपनी टीम के साथ टेढ़ागाछ बाजार के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। नेपाल बॉर्डर स्थित खनियाबाद की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन (BR37GB0775) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 80 कार्टन चाइनीज सेब बरामद हुए, जिनमें प्रत्येक कार्टन में 20 किलोग्राम सेब था। इस प्रकार, कुल 1600 किलोग्राम चाइनीज सेब जब्त किया गया। वाहन चालक की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बैसा वार्ड संख्या-9 निवासी 32 वर्षीय मो. शाह रजा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मांगे जाने पर चालक सेब की खरीद और परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। बहादुरगंज में करना था डिलीवर पूछताछ में चालक ने बताया कि सेब की यह खेप खनियाबाद निवासी बैद्यनाथ के घर से लोड की गई थी और इसे बहादुरगंज में डिलीवर किया जाना था। वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने सेब से लदे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर थाना ले आई। मामले की जानकारी आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग, फारबिसगंज (अररिया) को भी दे दी गई है। कस्टम विभाग अब जब्त माल की वैधता और तस्करी के पहलुओं की जांच करेगा। पुलिस का कहना है कि नेपाल सीमा के रास्ते होने वाली तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


