चांदपुर मंदिर से चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया चोर, VIDEO:गार्डों ने पुलिस को सौंपा, नाग देवता की मूर्ति और नकदी बरामद

चांदपुर मंदिर से चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया चोर, VIDEO:गार्डों ने पुलिस को सौंपा, नाग देवता की मूर्ति और नकदी बरामद

बिजनौर के चांदपुर में नूरपुर रोड स्थित भगवंत एवं शकुंतला डिग्री कॉलेज परिसर में बने शिव मंदिर से नाग देवता की तांबे की मूर्ति और दानपात्र से नकदी चोरी करते हुए एक चोर को गार्डों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से मूर्ति और 732 रुपये बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार कॉलेज में तैनात सुरक्षा गार्ड संजीव कुमार पुत्र जशवंत सिंह, निवासी ग्राम फीना थाना शिवाला कला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 6 जून 2026 की शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने एक व्यक्ति को मंदिर से नाग देवता की मूर्ति खंडित कर ले जाते हुए देखा। गार्ड ने तुरंत दूसरे गार्ड ऋषभ पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम चुखेड़ी को मौके पर बुलाया। दोनों गार्डों ने मिलकर चोर को मौके पर ही पकड़ लिया। चोरी की घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… मूर्ति और नकदी बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तांबे की नाग देवता की मूर्ति और मंदिर के दानपात्र से चोरी किए गए 732 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शादाब पुत्र बाबू, निवासी मोहल्ला अहमद नगर, चांदपुर बताया है। पर मौजूद लोगों के अनुसार आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। दोनों गार्ड आरोपी और बरामद सामान को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया। गार्ड संजीव कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ
सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि 6 जून 2026 की रात सूचना मिली कि कॉलेज परिसर स्थित मंदिर से मूर्ति और नकदी चोरी कर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे गार्डों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी शादाब निवासी अहमद नगर, चांदपुर है। उसके पास से नाग देवता की मूर्ति और 732 रुपये बरामद हुए हैं। थाना पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *