एसपी ने संभाली साइकिल जवानों ने दिया फिटनेस का संदेश:संडे ऑन साइकिल रैली में एसपी बोले साइकिलिंग अपनाएं, स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण बनाएं

एसपी ने संभाली साइकिल जवानों ने दिया फिटनेस का संदेश:संडे ऑन साइकिल रैली में एसपी बोले साइकिलिंग अपनाएं, स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण बनाएं

कोटा ग्रामीण पुलिस की ओर से आयोजित “संडे ऑन साइकिल” अभियान के तहत रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा का संदेश आमजन तक पहुंचाया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, बदलती जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच साइकिलिंग एक स्वस्थ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प बनकर उभर रही है। “संडे ऑन साइकिल” अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को नियमित व्यायाम और फिटनेस के प्रति प्रेरित करना, कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिए जागरूक करना तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। रैली के दौरान प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने और यातायात नियमों की पालना करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने कोटा ग्रामीण को फिट, हरित और जागरूक जिला बनाने का संकल्प भी लिया। कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा रैली के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे नियमित रूप से साइकिलिंग और अन्य शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *