गयाजी में रेलवे ट्रैक पर टीचर की मिली लाश:दोनों पैर गमछा से बंधा था, मर्डर के बाद शव फेंकने की आशंका; कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

गयाजी में रेलवे ट्रैक पर टीचर की मिली लाश:दोनों पैर गमछा से बंधा था, मर्डर के बाद शव फेंकने की आशंका; कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

गयाजी में रेल पटरी पर सरकारी टीचर की लाश मिली है। पैर गमछा से बंधा था। हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। मृतक की पहचान बुनियादगंज के अलीपुर गांव निवासी मोहम्मद खुरूद्दीन के तौर पर हुई है। घटना बेलागंज-चाकंद रेलवे स्टेशन के बीच की है। बेलागंज पुलिस के मुताबिक मृतक के दोनों पैर को गमछा से बांधा गया था। आशंका है कि टीचर को पहले बंधक मारपीट की गई। इसके बाद गला घोंट दिया। साक्ष्य छिपाने के लिए रेलवे पटरी पर लाकर फेंक दिया। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों और समय का आधिकारिक खुलासा हो सकेगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ​मोहम्मद खुरूद्दीन वर्तमान में नगर निगम के वार्ड संख्या-48 स्थित पठान टोली मोहल्ले के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थे। मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव अलीपुर और स्कूल के सहकर्मियों तक पहुंची तो सभी सन्न रह गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन इसे सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या बता रहे हैं। अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मोबाइल खंगाल रही पुलिस एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किए जाने की बात कही गई है। मृतक के मोबाइल को खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि घटना की शाम उनकी आखिरी बार किससे बात हुई थी। पुलिस आपसी रंजिश, संपत्ति विवाद और अन्य संभावित दृष्टि कोण से मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है। वहीं, बेलागंज ​थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। शीघ्र ही मामले का खुलासा हो जाएगा। गयाजी में रेल पटरी पर सरकारी टीचर की लाश मिली है। पैर गमछा से बंधा था। हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। मृतक की पहचान बुनियादगंज के अलीपुर गांव निवासी मोहम्मद खुरूद्दीन के तौर पर हुई है। घटना बेलागंज-चाकंद रेलवे स्टेशन के बीच की है। बेलागंज पुलिस के मुताबिक मृतक के दोनों पैर को गमछा से बांधा गया था। आशंका है कि टीचर को पहले बंधक मारपीट की गई। इसके बाद गला घोंट दिया। साक्ष्य छिपाने के लिए रेलवे पटरी पर लाकर फेंक दिया। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों और समय का आधिकारिक खुलासा हो सकेगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ​मोहम्मद खुरूद्दीन वर्तमान में नगर निगम के वार्ड संख्या-48 स्थित पठान टोली मोहल्ले के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थे। मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव अलीपुर और स्कूल के सहकर्मियों तक पहुंची तो सभी सन्न रह गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन इसे सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या बता रहे हैं। अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मोबाइल खंगाल रही पुलिस एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किए जाने की बात कही गई है। मृतक के मोबाइल को खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि घटना की शाम उनकी आखिरी बार किससे बात हुई थी। पुलिस आपसी रंजिश, संपत्ति विवाद और अन्य संभावित दृष्टि कोण से मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है। वहीं, बेलागंज ​थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। शीघ्र ही मामले का खुलासा हो जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *