बहन से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी:पूर्णिया में दबंगों ने भाई को घेरकर चाकू से गोदा, उर्स मेला देखकर लौट रहा था परिवार

बहन से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी:पूर्णिया में दबंगों ने भाई को घेरकर चाकू से गोदा, उर्स मेला देखकर लौट रहा था परिवार

पूर्णिया में उर्स मेला घूमने गई एक युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करना उसके भाई को भारी पड़ गया। मनचलों ने पहले पूरे परिवार को घेरकर पीटा और फिर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित की पहचान मुजफ्फर अहमद नगर, लाइन बाजार निवासी मो. लाल बाबू के रूप में हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित चिमनी बाजार उर्स मेला की है। ‘मेला में बहन से छेड़खानी’ लाल बाबू अपनी बहन, पिता और दोस्तों के साथ उर्स मेला देखने गए थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर कुछ युवक उनकी बहन के साथ छेड़खानी करने लगे। आरोप है कि युवकों ने फब्तियां कसी और मोबाइल से तस्वीरें भी लेने लगे। जब लाल बाबू ने इसका विरोध किया तो वे उल्टा दबंगई दिखाने लगे। आरोपियों ने कहा कि ये हमारा एरिया है, हमारी सड़क है, जो मन करेगा वही करेंगे। जब युवती ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी भड़क गए। हालांकि उस समय पुलिसकर्मी आते दिखाई दिए तो सभी वहां से भाग निकले। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। मेला छोड़कर जब परिवार घर लौट रहा था, तभी कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे करीब 20 से 25 असामाजिक तत्वों ने पूरे परिवार को घेर लिया। बिना कुछ कहे मारपीट शुरू कर दी। पेट और पीठ पर चाकू से हमला पीड़ित ने बताया कि पिता और दोस्तों को बेरहमी से पीटा गया। इस बीच हमलावरों ने निशाना बनाकर उसके पेट और पीठ पर लगातार कई बार चाकू से वार किए। बहन एक आरोपी का हाथ पकड़कर अपने भाई को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन पीछे से अन्य हमलावर चाकू मारते रहे। कुछ ही सेकेंड में खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार का कहना है कि सिर्फ बहन की इज्जत बचाने की कोशिश करने पर उनके बेटे को मौत के मुंह तक पहुंचा दिया गया। अब उन्हें सिर्फ इंसाफ का इंतजार है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया गया। हालत चिंताजनक बनी हुई है डॉक्टरों ने बताया कि युवक के शरीर से काफी खून बह चुका था और पेट व पीठ में गहरे जख्म थे। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने उसे लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूर्णिया में उर्स मेला घूमने गई एक युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करना उसके भाई को भारी पड़ गया। मनचलों ने पहले पूरे परिवार को घेरकर पीटा और फिर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित की पहचान मुजफ्फर अहमद नगर, लाइन बाजार निवासी मो. लाल बाबू के रूप में हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित चिमनी बाजार उर्स मेला की है। ‘मेला में बहन से छेड़खानी’ लाल बाबू अपनी बहन, पिता और दोस्तों के साथ उर्स मेला देखने गए थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर कुछ युवक उनकी बहन के साथ छेड़खानी करने लगे। आरोप है कि युवकों ने फब्तियां कसी और मोबाइल से तस्वीरें भी लेने लगे। जब लाल बाबू ने इसका विरोध किया तो वे उल्टा दबंगई दिखाने लगे। आरोपियों ने कहा कि ये हमारा एरिया है, हमारी सड़क है, जो मन करेगा वही करेंगे। जब युवती ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी भड़क गए। हालांकि उस समय पुलिसकर्मी आते दिखाई दिए तो सभी वहां से भाग निकले। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। मेला छोड़कर जब परिवार घर लौट रहा था, तभी कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे करीब 20 से 25 असामाजिक तत्वों ने पूरे परिवार को घेर लिया। बिना कुछ कहे मारपीट शुरू कर दी। पेट और पीठ पर चाकू से हमला पीड़ित ने बताया कि पिता और दोस्तों को बेरहमी से पीटा गया। इस बीच हमलावरों ने निशाना बनाकर उसके पेट और पीठ पर लगातार कई बार चाकू से वार किए। बहन एक आरोपी का हाथ पकड़कर अपने भाई को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन पीछे से अन्य हमलावर चाकू मारते रहे। कुछ ही सेकेंड में खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार का कहना है कि सिर्फ बहन की इज्जत बचाने की कोशिश करने पर उनके बेटे को मौत के मुंह तक पहुंचा दिया गया। अब उन्हें सिर्फ इंसाफ का इंतजार है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया गया। हालत चिंताजनक बनी हुई है डॉक्टरों ने बताया कि युवक के शरीर से काफी खून बह चुका था और पेट व पीठ में गहरे जख्म थे। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने उसे लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *