गयाजी के 24 सेंटर्स पर बीएड एंट्रेंस एग्जाम:17 हजार से अधिक स्टूडेंट्स होंगे शामिल; मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती

गयाजी के 24 सेंटर्स पर बीएड एंट्रेंस एग्जाम:17 हजार से अधिक स्टूडेंट्स होंगे शामिल; मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती

गयाजी में राज्यस्तरीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। जिले के 24 सेंटर्स पर 17,286 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन के सामने इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के सफल और शांतिपूर्ण संचालन की कड़ी चुनौती है, जिसके लिए सुरक्षा और निगरानी के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। इस बार परीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सभी सेंटर्स पर पहली बार जैमर लगाए गए हैं। साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन की भी व्यवस्था की गई है। गयाजी कॉलेज को जिले का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां अकेले 3,060 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और केंद्राधीक्षकों की तैनाती की गई है। फ्लाइंग स्क्वायड भी अलर्ट मोड में हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह के कदाचार या अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए विशेष निगरानी सेल सक्रिय है।
सुबह 10:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। हाफ शर्ट और पैंट में ही मिलेगी प्रवेश की अनुमति परीक्षा को लेकर ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को हाफ शर्ट और साधारण पैंट पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया गया है। फुल बाजू की शर्ट, जैकेट या अतिरिक्त कपड़ों के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को देखते हुए कई वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। अभ्यर्थियों को जूता-मोजा पहनकर प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर भी रोक है। गयाजी में राज्यस्तरीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। जिले के 24 सेंटर्स पर 17,286 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन के सामने इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के सफल और शांतिपूर्ण संचालन की कड़ी चुनौती है, जिसके लिए सुरक्षा और निगरानी के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। इस बार परीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सभी सेंटर्स पर पहली बार जैमर लगाए गए हैं। साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन की भी व्यवस्था की गई है। गयाजी कॉलेज को जिले का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां अकेले 3,060 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और केंद्राधीक्षकों की तैनाती की गई है। फ्लाइंग स्क्वायड भी अलर्ट मोड में हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह के कदाचार या अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए विशेष निगरानी सेल सक्रिय है।
सुबह 10:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। हाफ शर्ट और पैंट में ही मिलेगी प्रवेश की अनुमति परीक्षा को लेकर ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को हाफ शर्ट और साधारण पैंट पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया गया है। फुल बाजू की शर्ट, जैकेट या अतिरिक्त कपड़ों के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को देखते हुए कई वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। अभ्यर्थियों को जूता-मोजा पहनकर प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर भी रोक है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *