राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के संगठनात्मक चुनाव के तहत आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा। राजधानी पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित रविंद्र भवन में आयोजित राज्य अधिवेशन सह चुनाव कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए हजारों क्रियाशील सदस्य, नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा की विशेष उपस्थिति रहेगी। दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद आलोक कुमार सिंह और प्रशांत कुमार पंकज के नामांकन वैध पाए गए थे, जिसके बाद दोनों को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र प्रसाद दांगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन वापसी की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस नहीं लिया जाता है तो दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होगा चुनाव राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को संगठन के लोकतांत्रिक मूल्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संगठन के सभी स्तरों पर चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराई जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भी पार्टी प्रतिनिधियों की भागीदारी से मतदान कराया जाएगा> शाम में आएंगे चुनाव परिणाम निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक, मतदान समाप्त होने के बाद शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतों की गिनती पूरी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र प्रसाद दांगी के साथ चुनाव पर्यवेक्षक आर.के. सिन्हा और ब्रजेंद्र कुमार पप्पू कर रहे हैं। राज्य अधिवेशन में संगठन विस्तार पर होगी चर्चा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के साथ आयोजित राज्य अधिवेशन में संगठन के विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और बिहार में पार्टी की भूमिका पर भी चर्चा होने की संभावना है। पार्टी के सभी जिलों से पहुंचे नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर अपने सुझाव रखेंगे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के संगठनात्मक चुनाव के तहत आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा। राजधानी पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित रविंद्र भवन में आयोजित राज्य अधिवेशन सह चुनाव कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए हजारों क्रियाशील सदस्य, नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा की विशेष उपस्थिति रहेगी। दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद आलोक कुमार सिंह और प्रशांत कुमार पंकज के नामांकन वैध पाए गए थे, जिसके बाद दोनों को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र प्रसाद दांगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन वापसी की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस नहीं लिया जाता है तो दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होगा चुनाव राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को संगठन के लोकतांत्रिक मूल्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संगठन के सभी स्तरों पर चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराई जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भी पार्टी प्रतिनिधियों की भागीदारी से मतदान कराया जाएगा> शाम में आएंगे चुनाव परिणाम निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक, मतदान समाप्त होने के बाद शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतों की गिनती पूरी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र प्रसाद दांगी के साथ चुनाव पर्यवेक्षक आर.के. सिन्हा और ब्रजेंद्र कुमार पप्पू कर रहे हैं। राज्य अधिवेशन में संगठन विस्तार पर होगी चर्चा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के साथ आयोजित राज्य अधिवेशन में संगठन के विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और बिहार में पार्टी की भूमिका पर भी चर्चा होने की संभावना है। पार्टी के सभी जिलों से पहुंचे नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर अपने सुझाव रखेंगे।


