इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के बीच कुछ दिन पहले ही एक बार फिर सीज़फायर पर सहमति बनी थी। हालांकि इस सीज़फायर को भी इज़रायल ने तार-तार कर दिया है। सीज़फायर के बावजूद इज़रायली सेना अपने हमले नहीं रोक रही है। साउथ लेबनान में इज़रायली सेना ने एक बार फिर भारी बमबारी की है, जिससे हाहाकार मच गया है।
12 लोगों की हुई मौत
साउथ लेबनान में इज़रायली हमलों में 12 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन लेबनानी सैनिक भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इज़रायली हमलों में ब्रिगेडियर जनरल विस्साम सबरा, कैप्टन एली खौरी और सैनिक हुसैन ग़ज़ल की मौत हो गई। लेबनानी सेना के काफिले पर इज़रायली सेना के हमले में तीनों की मौत हो गई। इज़रायली पीएम नवाफ सलाम (Nawaf Salam) ने इन तीनों के परिवारों और सहकर्मियों के साथ-साथ लेबनानी सेना के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
संप्रभुता का उल्लंघन
लेबनान की सरकार ने इज़रायली हमले को अपने देश की संप्रभुता का उल्लंघन उल्लंघन बताया है। दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है और इज़रायल के लगातार हमलों से हालात काफी गंभीर हो गए हैं।
हिज़बुल्लाह ने किए इज़रायली सेना पर हमले
इज़रायल से बदला लेने के लिए लेबनान के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) ने भी इज़रायली सेना पर हमले किए हैं। हिज़बुल्लाह ने शनिवार को साउथ लेबनान में तैनात इज़रायली सेना पर 22 बार हमला करने का दावा किया है।
ट्रंप की बात का नहीं हो रहा असर
अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मध्यस्थता में कई बार हुए सीज़फायर का भी कोई असर नहीं हो रहा है। कुछ दिन पहले ट्रंप ने इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को फोन कर लेबनान पर हमले रोकने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान ट्रंप ने काफी आक्रामक अंदाज़ में नेतन्याहू से बात की थी। हालांकि इसके बावजूद इज़रायली सेना के साउथ लेबनान पर हमले जारी हैं। इज़रायल ने 2 मार्च से लेबनान पर हमले तेज़ कर दिए। 16 अप्रैल को पहली बार दोनों देशों में 10 दिन के सीज़फायर पर सहमति बनी थी, लेकिन इज़रायल ने इस दौरान भी हमले नहीं रोके। इसकी डेडलाइन खत्म होने के बाद सीज़फायर को 3 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया था, लेकिन इज़रायल ने इस दौरान भी सीज़फायर उल्लंघन किया। 15 मई को एक बार फिर दोनों देशों के बीच 45 दिन के सीज़फायर की सहमति बनी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 3 जून को एक बार फिर सीज़फायर पर सहमति बनी, लेकिन अभी भी इज़रायल के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।



LIVE updates: