नालंदा में आज(7 जून 2026) हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बिहारशरीफ रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में साप्ताहिक शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक लगेगा। जहां एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 10 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें उचित परामर्श देंगे। ये कैंप पूरी तरह से निशुल्क है। शिविर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. श्याम बिहारी, आई स्पेशलिस्ट डॉ. अभिनव कुमार सिंह और सर्जन डॉ. आशुतोष कुमार अपनी सेवाएं देंगे। हड्डी एवं नस से संबंधित बीमारियों के लिए डॉ. सुबोध कुमार मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, जनरल फिजिशियन डॉ. अखिलेश कुमार और डॉ. उमेश कुमार सिन्हा मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। दांतों की समस्या के लिए डॉ. उदय देव रंजन, फिजियोथेरेपी के लिए डॉ. शहजाद आलम और ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे। एलोपैथिक के साथ-साथ वैकल्पिक चिकित्सा के तहत होम्योपैथिक डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार भी मरीजों को परामर्श देंगे। फुल बॉडी चेकअप की सुविधा आयोजकों ने बताया कि यहां आने वाले लोगों के लिए सिर्फ चिकित्सीय परामर्श ही नहीं, बल्कि जांच की भी विशेष व्यवस्था की गई है। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से शिविर में मुफ्त शुगर की जांच की जाएगी। इसके साथ ही, फुल बॉडी चेकअप की सुविधा भी लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी, ताकि बीमारियों की समय रहते पहचान की जा सके। आम जनता से अपील भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिले के सभी नागरिकों से इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। संस्था के निवेदक ने आम जनमानस से आग्रह किया है कि ‘स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएं’ और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराकर इस निशुल्क शिविर का भरपूर लाभ उठाएं। नालंदा में आज(7 जून 2026) हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बिहारशरीफ रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में साप्ताहिक शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक लगेगा। जहां एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 10 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें उचित परामर्श देंगे। ये कैंप पूरी तरह से निशुल्क है। शिविर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. श्याम बिहारी, आई स्पेशलिस्ट डॉ. अभिनव कुमार सिंह और सर्जन डॉ. आशुतोष कुमार अपनी सेवाएं देंगे। हड्डी एवं नस से संबंधित बीमारियों के लिए डॉ. सुबोध कुमार मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, जनरल फिजिशियन डॉ. अखिलेश कुमार और डॉ. उमेश कुमार सिन्हा मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। दांतों की समस्या के लिए डॉ. उदय देव रंजन, फिजियोथेरेपी के लिए डॉ. शहजाद आलम और ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे। एलोपैथिक के साथ-साथ वैकल्पिक चिकित्सा के तहत होम्योपैथिक डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार भी मरीजों को परामर्श देंगे। फुल बॉडी चेकअप की सुविधा आयोजकों ने बताया कि यहां आने वाले लोगों के लिए सिर्फ चिकित्सीय परामर्श ही नहीं, बल्कि जांच की भी विशेष व्यवस्था की गई है। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से शिविर में मुफ्त शुगर की जांच की जाएगी। इसके साथ ही, फुल बॉडी चेकअप की सुविधा भी लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी, ताकि बीमारियों की समय रहते पहचान की जा सके। आम जनता से अपील भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिले के सभी नागरिकों से इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। संस्था के निवेदक ने आम जनमानस से आग्रह किया है कि ‘स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएं’ और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराकर इस निशुल्क शिविर का भरपूर लाभ उठाएं।


