डिस्कॉम एमडी का अल्टीमेटम:पहले घटिया बिजली के पोल बदलो, फिर लाइन चार्ज करों

डिस्कॉम एमडी का अल्टीमेटम:पहले घटिया बिजली के पोल बदलो, फिर लाइन चार्ज करों

जिले में आंधी-तूफान से तबाह हुए बिजली तंत्र का जायजा लेने शनिवार को बाड़मेर पहुंचे जोधपुर डिस्कॉम के एमडी डॉ. बीएल डेलू ने इंजीनियर्स को बिजली आपूर्ति बहाल करने को कहा। शहर प्रथम सब डिवीजन का जायजा लेने के बाद फील्ड विजिट के लिए निकले। इस दौरान एमडी ने निंबड़ी के पास पहले से क्षतिग्रस्त पोल खड़े करने और घटिया मेटेरियल का उपयोग होने पर नाराजगी जताई। एमडी ने कहा कि पहले जर्जर पोल को बदले इसके बाद लाइन को चार्ज करें। डिस्कॉम बाड़मेर जोन के मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार जोशी मौजूद रहे। 24 घंटे में बदले 450 पोल, 56 टीमें फील्ड में लगातार काम में जुटी बैठक के बाद एमडी डॉ.डेलू ने चौहटन के बूट क्षेत्र और स्वरूप का तला में क्षतिग्रस्त लाइनों तथा तूफान से उड़े कुसुम सी प्लांट का मौका मुआयना किया। उन्होंने चौहटन एईएन कार्यालय का भी जायजा लिया। इंजीनियर्स ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 56 विशेष टीमों ने 450 पोल बदले हैं। ब तक कुल 1500 पोल बदले जा चुके हैं, जिससे कई इलाकों में बिजली सुचारू हो गई है। एमडी ने फील्ड में काम कर रहे तकनीकी कर्मचारियों की सराहना की, लेकिन साथ ही आरडीएसएस अधिकारियों को चेतावनी दी कि फील्ड चेक करके केवल सही माल लगाकर ही लाइन चार्ज करें। उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होकर फीडबैक लिया और कहा कि बड़े गांवों के बाद अब ढाणियों में भी बिजली बहाली के लिए टीमें भेजी जा रही हैं। राहत के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *