सिटी रिपोर्टर|शेखपुरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शेखपुरा द्वारा शुक्रवार को रेफरल अस्पताल बरबीघा का औचक निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। उन्होंने अस्पताल प्रभारी डॉ. फैसल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आम लोगों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही रेफरल अस्पताल बरबीघा में एक विधिक सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा। सचिव ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को कानूनी सहायता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में बरबीघा प्रखंड कार्यालय और थाना परिसर में विधिक सेवा केंद्र संचालित हैं, जहां लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। सिटी रिपोर्टर|शेखपुरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शेखपुरा द्वारा शुक्रवार को रेफरल अस्पताल बरबीघा का औचक निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। उन्होंने अस्पताल प्रभारी डॉ. फैसल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आम लोगों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही रेफरल अस्पताल बरबीघा में एक विधिक सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा। सचिव ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को कानूनी सहायता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में बरबीघा प्रखंड कार्यालय और थाना परिसर में विधिक सेवा केंद्र संचालित हैं, जहां लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है।


