सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा नगर क्षेत्र के हसनगंज रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार सुबह एक बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस सड़क हादसे में ट्रक चालक और खलासी बुरी तरह घायल हो गए। सुबह सैर पर निकले लोगों ने घायल चालक और खलासी को ट्रक से निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान अरवल जिले के एकरौजा निवासी पप्पू सिंह के पुत्र सोनू कुमार तथा कुर्था थाना क्षेत्र के देवा बीघा निवासी विजय यादव के पुत्र मंतोष कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालू लदा ट्रक औरंगाबाद के दाऊदनगर से बालू लेकर शाहपुर के रास्ते मुंगेर जा रहा था। इसी दौरान हसनगंज रेलवे फाटक के पास तीखे मोड़ पर झपकी आने से चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना के दौरान रेलवे का एक सिग्नल भी क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क किनारे लगी रेलिंग भी बुरी तरह टूट गई। इसके अलावा बड़े वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए लगाए गए लोहे के भारी स्लैब को भी ट्रक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद रेल प्रशासन क्षतिग्रस्त सिग्नल और अन्य संरचनाओं का आकलन करने में जुटा है। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा नगर क्षेत्र के हसनगंज रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार सुबह एक बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस सड़क हादसे में ट्रक चालक और खलासी बुरी तरह घायल हो गए। सुबह सैर पर निकले लोगों ने घायल चालक और खलासी को ट्रक से निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान अरवल जिले के एकरौजा निवासी पप्पू सिंह के पुत्र सोनू कुमार तथा कुर्था थाना क्षेत्र के देवा बीघा निवासी विजय यादव के पुत्र मंतोष कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालू लदा ट्रक औरंगाबाद के दाऊदनगर से बालू लेकर शाहपुर के रास्ते मुंगेर जा रहा था। इसी दौरान हसनगंज रेलवे फाटक के पास तीखे मोड़ पर झपकी आने से चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना के दौरान रेलवे का एक सिग्नल भी क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क किनारे लगी रेलिंग भी बुरी तरह टूट गई। इसके अलावा बड़े वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए लगाए गए लोहे के भारी स्लैब को भी ट्रक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद रेल प्रशासन क्षतिग्रस्त सिग्नल और अन्य संरचनाओं का आकलन करने में जुटा है।


