235 महिलाओं को मिली सिलाई मशीन, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

235 महिलाओं को मिली सिलाई मशीन, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

रांची| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर रांची में सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएसआर कार्यक्रम के तहत 235 महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संजय सेठ ने कहा कि सिलाई मशीनें महिलाओं के लिए सम्मान, रोजगार और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनेंगी। कार्यक्रम में सांसद दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहल की सराहना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *