योगी सरकार में दिव्यांगजनों को मिल रहा न्याय:मदद के लिए हेल्पलाइन बनी सहारा; 96% शिकायतों का हुआ समाधान

योगी सरकार में दिव्यांगजनों को मिल रहा न्याय:मदद के लिए हेल्पलाइन बनी सहारा; 96% शिकायतों का हुआ समाधान

योगी सरकार की दिव्यांगजन हेल्पलाइन जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की टोल-फ्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों में से 96.38 फीसदी का निस्तारण किया गया है। सरकार का दावा है कि अब दिव्यांगजनों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1995 पर कुल 7,707 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 7,428 शिकायतों का समाधान किया गया। विभाग के मुताबिक यह आंकड़ा दिव्यांगजनों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही को दर्शाता है। पेंशन से जुड़ी सबसे ज्यादा शिकायतें हेल्पलाइन पर सबसे ज्यादा शिकायतें दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान (पेंशन) योजना से संबंधित मिलीं। इसके अलावा स्वावलंबन कार्ड, दुकान निर्माण एवं संचालन योजना, शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार और कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजना से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की गईं। कई योजनाओं में 100% शिकायतों का समाधान विभाग के अनुसार स्वावलंबन कार्ड, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना समेत कई महत्वपूर्ण मामलों में सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी लाभार्थी को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। एक फोन कॉल पर मिल रही मदद हेल्पलाइन व्यवस्था दिव्यांगजनों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का माध्यम बन गई है। लाभार्थी अपनी शिकायत, समस्या या योजनाओं की जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग का दावा है कि शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। क्या बोले अधिकारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उप निदेशक डॉ. अमित कुमार राय ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में प्राप्त शिकायतों में से 96.38 फीसदी का निस्तारण किया जा चुका है। विभाग का प्रयास है कि हर पात्र दिव्यांगजन तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और उसकी समस्या का त्वरित समाधान हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *