बक्सर में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना में एक महिला सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जमौली गांव के बधार में हुआ, जब तीन लोग बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे। मृतक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया पंचायत के जमौली गांव निवासी 11 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है। आशीष खेत के पास खेल रहा था, तभी अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे चला गया। उसी पेड़ के नीचे भैंस चरा रहे योगेश कुमार और शैल कुंवर भी आकर खड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर बाद तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे उसी पेड़ पर गिरी। इसकी चपेट में आने से तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया ग्रामीणों ने तत्काल तीनों घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने आशीष कुमार को मृत घोषित कर दिया। योगेश कुमार और शैल कुंवर का इलाज जारी है, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बच्चा था घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। बक्सर में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना में एक महिला सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जमौली गांव के बधार में हुआ, जब तीन लोग बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे। मृतक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया पंचायत के जमौली गांव निवासी 11 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है। आशीष खेत के पास खेल रहा था, तभी अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे चला गया। उसी पेड़ के नीचे भैंस चरा रहे योगेश कुमार और शैल कुंवर भी आकर खड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर बाद तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे उसी पेड़ पर गिरी। इसकी चपेट में आने से तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया ग्रामीणों ने तत्काल तीनों घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने आशीष कुमार को मृत घोषित कर दिया। योगेश कुमार और शैल कुंवर का इलाज जारी है, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बच्चा था घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।


