धमतरी में आंगनबाड़ी छत पर युवक का शव मिला:ग्रामीणों नेडायल-112 को सूचना दी, मौत का कारण अज्ञात, जांच जारी

धमतरी में आंगनबाड़ी छत पर युवक का शव मिला:ग्रामीणों नेडायल-112 को सूचना दी, मौत का कारण अज्ञात, जांच जारी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक आंगनबाड़ी केंद्र की छत पर एक युवक का शव मिला है। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरफतराई में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने युवक को दोपहर में आंगनबाड़ी की छत पर चढ़ते देखा था। शाम तक जब वह नीचे नहीं उतरा, तो लोगों को संदेह हुआ। ऊपर जाकर देखने पर युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। 112 की टीम मौके पर पहुंची तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एंबुलेंस के माध्यम से शव को जिला अस्पताल के मरचूरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद होगी मौत के कारण की पुष्टि सीएससी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार शाम उन्हें फोन पर घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक की पहचान सोनू यादव (24-25) के रूप में की है, जो उसी गांव का निवासी था। प्रारंभिक पंचनामे में शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार, सोनू यादव अक्सर आंगनबाड़ी की छत पर रहता था। फिलहाल, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *