बेगूसराय शहर के सबसे व्यस्ततम और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र ट्रैफिक चौक पर आज शाम आग लग गई। होटल जेम्स रेस्टोरेंट लजीज परिसर में अचानक आग लग गई। आग परिसर के भीतर स्थित लड्डू गोपाल नाम की बंद पड़ी मिठाई दुकान में लगी। फायर इक्विपमेंट, स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड टीम की तत्परता से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। बंद दुकान के समान के अलावा कोई क्षति नहीं हुई है। तेजी से निकल रहा था धुआं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बंद मिठाई दुकान से अचानक गहरा काला धुआं निकलता दिखाई दिया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही चंद मिनटों के भीतर आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के प्रतिष्ठानों पर भी खतरा मंडराने लगा। बाहर धुआं तेजी से निकल रहा था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड (दमकल विभाग) को दी। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिससे ट्रैफिक चौक पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की टीम ने बेहद सराहनीय और तुरंत कार्रवाई की। अगर दमकल कर्मी समय पर नहीं पहुंचते, तो यह आग आसपास की अन्य दुकानों, शोरूम और पूरे होटल जेम्स परिसर में फैल सकती थी। समय रहते आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटा दिया गया था। दिनकर भारद्वाज ने बताया कि लड्डू गोपाल मिठाई दुकान पिछले लगभग दो साल से पूरी तरह बंद पड़ी हुई थी। शनिवार को अचानक बंद शटर के भीतर से आग की लपटें उठती देखी गई। लगता है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से घटना हुई है। दुकान बंद होने के बावजूद शॉर्ट सर्किट कैसे हुआ यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। हमारे पास आग बुझाने का सभी साधन था, स्थानीय लोगों ने भरपूर मदद की। बेगूसराय शहर के सबसे व्यस्ततम और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र ट्रैफिक चौक पर आज शाम आग लग गई। होटल जेम्स रेस्टोरेंट लजीज परिसर में अचानक आग लग गई। आग परिसर के भीतर स्थित लड्डू गोपाल नाम की बंद पड़ी मिठाई दुकान में लगी। फायर इक्विपमेंट, स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड टीम की तत्परता से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। बंद दुकान के समान के अलावा कोई क्षति नहीं हुई है। तेजी से निकल रहा था धुआं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बंद मिठाई दुकान से अचानक गहरा काला धुआं निकलता दिखाई दिया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही चंद मिनटों के भीतर आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के प्रतिष्ठानों पर भी खतरा मंडराने लगा। बाहर धुआं तेजी से निकल रहा था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड (दमकल विभाग) को दी। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिससे ट्रैफिक चौक पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की टीम ने बेहद सराहनीय और तुरंत कार्रवाई की। अगर दमकल कर्मी समय पर नहीं पहुंचते, तो यह आग आसपास की अन्य दुकानों, शोरूम और पूरे होटल जेम्स परिसर में फैल सकती थी। समय रहते आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटा दिया गया था। दिनकर भारद्वाज ने बताया कि लड्डू गोपाल मिठाई दुकान पिछले लगभग दो साल से पूरी तरह बंद पड़ी हुई थी। शनिवार को अचानक बंद शटर के भीतर से आग की लपटें उठती देखी गई। लगता है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से घटना हुई है। दुकान बंद होने के बावजूद शॉर्ट सर्किट कैसे हुआ यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। हमारे पास आग बुझाने का सभी साधन था, स्थानीय लोगों ने भरपूर मदद की।


