नरसिंहपुर में गन्ने की पत्तियों के रोल में लगी आग:राजमार्ग चौराहे के पास हादसा; फायर ब्रिगेड ने 45 मिनट में पाया काबू

नरसिंहपुर में गन्ने की पत्तियों के रोल में लगी आग:राजमार्ग चौराहे के पास हादसा; फायर ब्रिगेड ने 45 मिनट में पाया काबू

नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे राजमार्ग चौराहे के पास गन्ने की पत्तियों (पराली) से बने रोल में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ और दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकलकर्मियों ने करीब 45 मिनट में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग पर पाया काबू प्रत्यक्षदर्शी धर्मेश शर्मा ने बताया कि राजमार्ग क्षेत्र में एनएचएआई की जमीन पर किसानों द्वारा इकट्ठा करके रखे गए पराली के रोल में यह आग भड़की थी। आग लगने की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग का दल भी तुरंत मौके पर पहुंच गया। प्रशासन और स्थानीय लोगों के मिले-जुले प्रयासों से समय रहते आग को आगे फैलने से रोक लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच शुरू इस हादसे में आग बुझाने के लिए नरसिंहपुर, करेली और तेंदूखेड़ा नगर परिषद व नगरपालिका से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई थीं। दमकल कर्मियों के समय पर पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के असली कारणों का पता नहीं चल सका है, प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *