बेगूसराय में प्रेमी ने की आत्महत्या,एक साल से था अफेयर:बहन ने कहा- लड़की के परिजनों ने मारने की धमकी दी थी, घर पर आकर किया था हंगामा

बेगूसराय में प्रेमी ने की आत्महत्या,एक साल से था अफेयर:बहन ने कहा- लड़की के परिजनों ने मारने की धमकी दी थी, घर पर आकर किया था हंगामा

बेगूसराय में एक प्रेमी ने आज आत्महत्या कर लिया है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के बागडोग गांव की है। मृतक की पहचान बागडोव गांव के रहने वाले नरेश तांती के बेटे नंदन कुमार (21) के रूप में हुई है। मृतक की बहन सीमा ने कहा है कि उसके भाई का गांव की लड़की से एक साल से अफेयर था। लड़की के परिजनों ने बात नहीं करने और हत्या की धमकी दी थी। घर पर उन्होंने हंगामा किया था। जिस कारण मेरे भाई ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन कर रही है। नंदन हेल्पर का काम करता था और गांव में ही रहता था। गांव की एक लड़की से करीब 1 साल से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। 2 दिन पहले लड़की को घर लेकर गए थे परिजन बहन ने बताया है कि दोनों में खूब बातें होती थी, बराबर मिलना-जुलना भी होता था। करीब एक महीने पहले लड़की के परिजनों को दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई, तो उन लोगों ने लड़की से नहीं मिलने की धमकी दी। नंदन को भी लड़की से दूर रहने के लिए समझाया था। नहीं समझने पर जान से मारने की धमकी दी गई‌। लेकिन प्रेमी-प्रेमिका बात करना नहीं छोड़ते थे। दो दिन पहले लड़की नंदन के घर पर आ गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही लड़की के चाचा सहित अन्य परिजन पहुंचे और नंदन के घर में हंगामा करते हुए लड़की को लेकर चले गए थे। इसके बाद से नंदन डिप्रेशन में रह रहा था। कल रात वीडियो कॉल पर हुई थी बात कल रात दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बात हुई थी। जिसमें लड़की ने अब कभी नहीं मिलने की बात कही। इसके बाद आज सुबह में नंदन अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर लगाकर झूल गया। परिजन देखने गए, तो उसे झूलता देखा। हल्ला होती ही आसपास के लोग जुटे गए। नंदन को फंदे से उतारा गया, तो कुछ लोगों ने बताया कि वह जिंदा है। परिजन बेगूसराय अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत की आशंका होने पर फिर घर लौट गए। वहां लौटने के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नंदन को उठाकर सदर अस्पताल लाया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक नंदन की बहन सीमा ने बताया कि भइया का एक साल से गांव के ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था‌। करीब एक महीने पहले लड़की के चाचा और पिता ने मेरे भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। लड़की परसों मेरे घर आ गई, तो वह लोग जबरदस्ती लेकर चले गए थे और घर में हंगामा भी मचाया था। बेगूसराय में एक प्रेमी ने आज आत्महत्या कर लिया है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के बागडोग गांव की है। मृतक की पहचान बागडोव गांव के रहने वाले नरेश तांती के बेटे नंदन कुमार (21) के रूप में हुई है। मृतक की बहन सीमा ने कहा है कि उसके भाई का गांव की लड़की से एक साल से अफेयर था। लड़की के परिजनों ने बात नहीं करने और हत्या की धमकी दी थी। घर पर उन्होंने हंगामा किया था। जिस कारण मेरे भाई ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन कर रही है। नंदन हेल्पर का काम करता था और गांव में ही रहता था। गांव की एक लड़की से करीब 1 साल से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। 2 दिन पहले लड़की को घर लेकर गए थे परिजन बहन ने बताया है कि दोनों में खूब बातें होती थी, बराबर मिलना-जुलना भी होता था। करीब एक महीने पहले लड़की के परिजनों को दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई, तो उन लोगों ने लड़की से नहीं मिलने की धमकी दी। नंदन को भी लड़की से दूर रहने के लिए समझाया था। नहीं समझने पर जान से मारने की धमकी दी गई‌। लेकिन प्रेमी-प्रेमिका बात करना नहीं छोड़ते थे। दो दिन पहले लड़की नंदन के घर पर आ गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही लड़की के चाचा सहित अन्य परिजन पहुंचे और नंदन के घर में हंगामा करते हुए लड़की को लेकर चले गए थे। इसके बाद से नंदन डिप्रेशन में रह रहा था। कल रात वीडियो कॉल पर हुई थी बात कल रात दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बात हुई थी। जिसमें लड़की ने अब कभी नहीं मिलने की बात कही। इसके बाद आज सुबह में नंदन अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर लगाकर झूल गया। परिजन देखने गए, तो उसे झूलता देखा। हल्ला होती ही आसपास के लोग जुटे गए। नंदन को फंदे से उतारा गया, तो कुछ लोगों ने बताया कि वह जिंदा है। परिजन बेगूसराय अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत की आशंका होने पर फिर घर लौट गए। वहां लौटने के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नंदन को उठाकर सदर अस्पताल लाया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक नंदन की बहन सीमा ने बताया कि भइया का एक साल से गांव के ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था‌। करीब एक महीने पहले लड़की के चाचा और पिता ने मेरे भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। लड़की परसों मेरे घर आ गई, तो वह लोग जबरदस्ती लेकर चले गए थे और घर में हंगामा भी मचाया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *