सीतामढ़ी जिले में लंबित मामलों को लेकर एसपी अमित रंजन ने सख्त कार्रवाई की है। नानपुर थाना के दारोगा प्यारेलाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर अनुसंधान कार्य में गंभीर लापरवाही, कर्तव्यहीनता और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी का आरोप है। यह कार्रवाई वर्ष 2022 में दर्ज एक धोखाधड़ी मामले की समीक्षा के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है। जांच में पाया गया कि कांड संख्या 274/22 में पिछले दो वर्षों से कोई उल्लेखनीय अनुसंधानात्मक प्रगति नहीं हुई थी। दारोगा प्यारेलाल को निलंबित करने का आदेश दिया
मामले में नियमित रूप से केस डायरी भी समर्पित नहीं की गई थी, जिसके कारण जांच लगभग ठप पड़ी हुई थी। अनुसंधानकर्ता ने अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती और मामले को अनावश्यक रूप से लंबित रखा। वरीय अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का भी समुचित पालन नहीं किया गया। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए एसपी अमित रंजन ने दारोगा प्यारेलाल को निलंबित करने का आदेश दिया। सीतामढ़ी जिले में लंबित मामलों को लेकर एसपी अमित रंजन ने सख्त कार्रवाई की है। नानपुर थाना के दारोगा प्यारेलाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर अनुसंधान कार्य में गंभीर लापरवाही, कर्तव्यहीनता और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी का आरोप है। यह कार्रवाई वर्ष 2022 में दर्ज एक धोखाधड़ी मामले की समीक्षा के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है। जांच में पाया गया कि कांड संख्या 274/22 में पिछले दो वर्षों से कोई उल्लेखनीय अनुसंधानात्मक प्रगति नहीं हुई थी। दारोगा प्यारेलाल को निलंबित करने का आदेश दिया
मामले में नियमित रूप से केस डायरी भी समर्पित नहीं की गई थी, जिसके कारण जांच लगभग ठप पड़ी हुई थी। अनुसंधानकर्ता ने अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती और मामले को अनावश्यक रूप से लंबित रखा। वरीय अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का भी समुचित पालन नहीं किया गया। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए एसपी अमित रंजन ने दारोगा प्यारेलाल को निलंबित करने का आदेश दिया।


