अबोहर के चंडीगढ़ मोहल्ले की गली नंबर 3 में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव उसके ही घर के बंद कमरे से बरामद हुआ। कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लटका हुआ था, जिसके कारण पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या से जोड़कर देख रही है। सूचना मिलते ही थाना नंबर-2 के प्रभारी दविन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। महिला की पहचान 70 साल के राधा रानी के रूप में हुई है। वह लोगो के घरों में काम करके खर्च चलाती थीं। वह अकेले रहती थीं। शव को ‘नर सेवा नारायण सेवा समिति’ के सहयोग से सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला के परिजनों या रिश्तेदारों के बारे में पता किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। परिस्थितियों से यह प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। पति की हो चुकी थी मौत, अकेले रहती थीं मृतका राधा रानी (70) मूल रूप से बंगाल की रहने वाली के रूप में हुई है। उनके पति जोगिंदर कुमार का कई साल पहले ही देहांत हो चुका था, जिसके बाद से वह यहां अकेली रह रही थीं। उन्होंने एक बेटी को गोंद लिया था, जिसने भाग कर शादी कर ली थी। जिसकी पुलिस में शिकायत की थी, जिसपर लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन बेटी ससुराल में रह रही है। घरों में करती थी काम, मोहली भी बनाती थी वह लोगों के घरों में काम करने के साथ-साथ घर पर ‘मोहली’ बनाने का काम भी करती थीं। इससे उनकी अतरिक्त आया होती थी। वह रोज सुबह काम पर निकल जाती थीं। शनिवार को काफी देर तक वह घर से बाहर नहीं आईं तो पड़ोसियों का शक हुआ। उन्होंने पहले आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया न आने पर पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार शाम को उन्होंने दूधवाले से दूध लिया था पड़ोसन विमलेश रानी ने बताया कि राधा रानी को आखिरी बार बुधवार की शाम को देखा गया था। रात करीब 9 बजे उन्होंने दूधवाले से दूध भी लिया था। लेकिन गुरुवार सुबह 10 बजे तक जब वह घर से बाहर नहीं आईं, तो पड़ोसियों को चिंता हुई। जब लोग अंदर गए तो देखा कि मुख्य गेट तो खुला था, लेकिन अंदर जिस कमरे में राधा रानी सोती थीं, उस पर बाहर से ताला लगा हुआ था।
ताला तोड़कर अंदल गए तो बेड पर मिला शव आवाज लगाने पर भी कोई हलचल नहीं हुई, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। कमरे का गेट बाहर से लॉक था। मौके पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर अंदर गई तो राधा रानी का शव पड़ा हुआ है।समाज सेवी संस्था ‘नर सेवा नारायण सेवा समिति’ के सदस्य बिट्टू नरुला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे। उनकी मदद से शव को पोस्टमार्टम में रखवाया गया। हत्या की ओर इशारा: चल रहा था पंखा, बेड पर थी लाश थाना प्रभारी दविन्द्र सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तुड़वाया, तो राधा रानी बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थीं और कमरे का पंखा चल रहा था। इससे संदेह खड़ा हो गया। पड़ोसियों के अनुसार राधा रानी शाम तक पूरी तरह ठीक थीं। पुलिस के मुताबिक, शव के आसपास कोई ऐसी संदिग्ध वस्तु या चोट के प्रत्यक्ष निशान नहीं मिले हैं जिससे तुरंत हत्या की पुष्टि हो सके, लेकिन कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होना और उस पर ताला लटका होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर यह ताला किसने और क्यों लगाया, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है।
शक दायरे में पारिवारिक विवाद और ‘लव मैरिज’ का एंगल पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि मृतका की अपनी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने कुछ समय पहले एक लड़की को गोद (Adopt) लिया था। लेकिन कुछ महीनों पहले उस लड़की ने अबोहर के ही एक लड़के के साथ भागकर शादी कर ली थी। इसका राधा रानी ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत की है। आरोपी लड़का गिरफ्तार, ससुराल में ही रह ही बेटी इस मामले में राधा रानी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया था, जो फिलहाल जेल में बंद है। वहीं, लड़की अपने ससुराल वालों के पास रह रही है। इस घटनाक्रम के बाद से ही राधा रानी घर में पूरी तरह अकेली रह रही थीं। पुलिस अब इस पारिवारिक विवाद और रंजिश के एंगल को ध्यान में रखकर भी अपनी कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की कर रही जांच पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बुधवार रात या गुरुवार सुबह महिला के घर में कौन दाखिल हुआ था। थाना प्रभारी (नंबर-2), अबोहर दविन्द्र सिंह ने ताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है।।


