सीतामढ़ी में बोरे में शव होने की अफवाह:देखते-देखते सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे,जांच में मृत कुत्ता निकला

सीतामढ़ी में बोरे में शव होने की अफवाह:देखते-देखते सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे,जांच में मृत कुत्ता निकला

सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बंद बोरे में इंसान का शव होने की अफवाह फैलने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे चौर में पड़े इस बोरे को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में एक बोरा देखा। बोरे से दुर्गंध आने के कारण लोगों को आशंका हुई कि उसके अंदर किसी व्यक्ति का शव हो सकता है। यह बात तेजी से पूरे इलाके में फैल गई और सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में बोरे की जांच शुरू की। बोरा खोलने पर सभी हैरान रह गए, क्योंकि उसके अंदर किसी इंसान का शव नहीं, बल्कि एक मृत कुत्ता मिला। किसी भी सूचना की पुष्टि किए बिना अफवाह न फैलाएं इस खुलासे के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मृत कुत्ते के शव को हटवाकर स्थिति को सामान्य किया। घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर भीड़ लगी रही और इंसान का शव मिलने की अफवाह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी सूचना की पुष्टि किए बिना अफवाह न फैलाएं, ताकि अनावश्यक भ्रम और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न न हो। सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बंद बोरे में इंसान का शव होने की अफवाह फैलने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे चौर में पड़े इस बोरे को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में एक बोरा देखा। बोरे से दुर्गंध आने के कारण लोगों को आशंका हुई कि उसके अंदर किसी व्यक्ति का शव हो सकता है। यह बात तेजी से पूरे इलाके में फैल गई और सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में बोरे की जांच शुरू की। बोरा खोलने पर सभी हैरान रह गए, क्योंकि उसके अंदर किसी इंसान का शव नहीं, बल्कि एक मृत कुत्ता मिला। किसी भी सूचना की पुष्टि किए बिना अफवाह न फैलाएं इस खुलासे के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मृत कुत्ते के शव को हटवाकर स्थिति को सामान्य किया। घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर भीड़ लगी रही और इंसान का शव मिलने की अफवाह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी सूचना की पुष्टि किए बिना अफवाह न फैलाएं, ताकि अनावश्यक भ्रम और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *