भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर मामलखा गांव में करंट लगने से पांच बच्चों के पिता की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र मंडल के बेटे सोनू मंडल (40) के रूप में हुई है। मकई का बोझा ले जाने के दौरान घर के पास से गुजर रहा बिजली का तार टूट गया था, जिसके कारण घर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और चारों ओर अंधेरा छा गया। सोनू मंडल टूटे हुए तार को जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए और तेज झटके से जमीन पर गिर पड़े। गिरने के कारण उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें भी आईं। उन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मायागंज स्थित बरारी पुलिस कैंप की टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सोनू मंडल की मौत के बाद घर में पत्नी समेत पांच छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। मृतक के पिता महेंद्र मंडल ने बताया कि मकई का बोझा ले जाने के दौरान बिजली का तार टूट गया था, जिससे घर में अंधेरा हो गया था। उसी टूटे हुए तार को जोड़ने के दौरान सोनू करंट की चपेट में आ गए और जोरदार झटका लगने से नीचे गिर पड़े। उन्होंने बताया कि उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। परिजन तत्काल उन्हें मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महेंद्र मंडल ने बताया कि सोनू मंडल अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। सभी बच्चे अभी छोटे हैं। भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर मामलखा गांव में करंट लगने से पांच बच्चों के पिता की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र मंडल के बेटे सोनू मंडल (40) के रूप में हुई है। मकई का बोझा ले जाने के दौरान घर के पास से गुजर रहा बिजली का तार टूट गया था, जिसके कारण घर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और चारों ओर अंधेरा छा गया। सोनू मंडल टूटे हुए तार को जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए और तेज झटके से जमीन पर गिर पड़े। गिरने के कारण उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें भी आईं। उन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मायागंज स्थित बरारी पुलिस कैंप की टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सोनू मंडल की मौत के बाद घर में पत्नी समेत पांच छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। मृतक के पिता महेंद्र मंडल ने बताया कि मकई का बोझा ले जाने के दौरान बिजली का तार टूट गया था, जिससे घर में अंधेरा हो गया था। उसी टूटे हुए तार को जोड़ने के दौरान सोनू करंट की चपेट में आ गए और जोरदार झटका लगने से नीचे गिर पड़े। उन्होंने बताया कि उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। परिजन तत्काल उन्हें मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महेंद्र मंडल ने बताया कि सोनू मंडल अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। सभी बच्चे अभी छोटे हैं।


