Dipika Kakar immunotherapy Kokilaben hospital Mumbai: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता शोएब इब्राहिम और उनका परिवार इस समय एक बेहद कठिन और भावुक दौर से गुजर रहा है। अभिनेता के पिता और उनकी पत्नी व मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ दोनों ही एक साथ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे हुए हैं। इस मुश्किल घड़ी में शोएब लगातार अस्पताल में रहकर अपने परिवार को संभाल रहे हैं। हाल ही में शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेहद भावुक होते हुए अपने पिता और पत्नी दीपिका की सेहत से जुड़ा बड़ा अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है।
शोएब ने दिया दीपिका कक्कड़ को लेकर अपडेट (Shoaib Ibrahim On Dipika Kakar health update)
व्लॉग में दीपिका की सेहत के बारे में बात करते हुए शोएब ने बताया कि वह फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। शोएब ने कहा, “दीपिका की इम्यूनोथेरेपी अभी शुरू हुई है और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। मैं पिछले कई घंटों से अस्पताल में ही उनके साथ हूं और जब तक उनकी यह थेरेपी पूरी नहीं हो जाती, मैं यहीं रुकने वाला हूं।”
इसी के साथ शोएब ने सोशल मीडिया पर उड़ रही उन अफवाहों को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि दीपिका की कोई बड़ी सर्जरी होने वाली है। शोएब ने नाराजगी जताते हुए कहा, “मुझे फैंस के कई मैसेज आ रहे हैं जिनमें लोग दीपिका के ऑपरेशन को लेकर पूछ रहे हैं। मैं साफ कर दूं कि डॉक्टरों ने अभी तक सर्जरी को लेकर ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। मुझे नहीं पता कि यह झूठी खबरें कहां से आ रही हैं। फिलहाल सिर्फ उनकी इम्यूनोथेरेपी चल रही है।”
शोएब इब्राहिम ने पिता की सेहत पर दी जानकारी (Shoaib Ibrahim father ICU ventilation health news)
इसके बाद शोएब ने ICU में भर्ती अपने पिता की सेहत को लेकर एक राहत भरी खबर दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता अब पहले से काफी बेहतर हैं। शोएब ने भावुक होकर कहा, “सबसे खुशी की बात यह है कि लगभग 10 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुझे पापा की आवाज सुनने को मिली। उनकी श्वास नली का ऑपरेशन हुआ था, इसलिए वह बोल नहीं पा रहे थे। डॉक्टरों ने अब एक खास वाल्व लगाया है, जिसकी मदद से उन्होंने बात करना शुरू किया है। वह अब मुस्कुरा रहे हैं, हमारी बातों को समझ रहे हैं और स्पष्ट जवाब भी दे रहे हैं।”
शोएब ने आगे बताया कि उनके पिता के शरीर के दाहिने हिस्से में अभी कमजोरी है, जिसे ठीक होने में थोड़ा वक्त लगेगा। जिसे लेकर थोड़ी चिंता है। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें जल्द ही आईसीयू से निकालकर सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा, जिसके बाद उनकी फिजियोथेरेपी और स्पीच थेरेपी शुरू होंगी। पिता को अभी करीब 8 से 10 दिन और अस्पताल में बिताना होगा। शोएब ने अपने फैंस से अपील की है कि वह उनके परिवार के इस मुश्किल वक्त में दुआएं करते रहें।


