विधायक अनिल सिंह ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना:उन्नाव में कसा तंज, बोले- जिन मशीनों से बंगाल चुनाव में सीटें लूटी गईं, वो यूपी आ गईं

विधायक अनिल सिंह ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना:उन्नाव में कसा तंज, बोले- जिन मशीनों से बंगाल चुनाव में सीटें लूटी गईं, वो यूपी आ गईं

पुरवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि राहुल गांधी इटली से और अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया से पढ़कर आए हैं। बंगाल चुनाव में भाजपा के 100 सीटें लूटले वाले बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वही मशीनें अब उत्तर प्रदेश में भी आ गई हैं। उनके बयान के वीडियो सामने आए हैं। वो हिलौली ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित भाजपा मंडल संगठन बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा – अखिलेश यादव स्वयं आरोप लगाते हैं कि भाजपा और चुनाव आयोग ने वोटिंग मशीनों को हैक कर लिया है। यदि उनके समर्थक मानते हैं कि साइकिल का बटन दबाने पर वोट कमल के खाते में चला जाता है तो उन्हें सीधे कमल के निशान पर ही वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘जब तुम्हारे नेता कह रहे हैं कि साइकिल का बटन दबाओ तो वोट अंदर-अंदर कमल में चला जाएगा, तो सीधे कमल का बटन दबाओ और वोट दो। गलत कह रहे हों तो बताओ प्यारे।’ विधायक के इस बयान पर बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने ठहाके लगाए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर समर्थक और विरोधी दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *