श्रीगंगानगर में कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे किसान:गुरुद्वारे में सभा चल रही; MSP गेहूं खरीद और तारीख आगे बढ़ाने की मांग

श्रीगंगानगर में कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे किसान:गुरुद्वारे में सभा चल रही; MSP गेहूं खरीद और तारीख आगे बढ़ाने की मांग

श्रीगंगानगर के किसान शनिवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीद का कोटा और डेट बढ़ाने की मांग को लेकर इस प्रदर्शन में किसान, मजदूर और भी शामिल हो रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले हो रहे इस प्रदर्शन में सुबह 11 बजे से जिले भर से आए प्रदर्शनकारी गुरुद्वारा सिंहसभा में इकट्ठे हो रहे हैं। इसके बाद जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। किसान नेता संतवीर सिंह मोहनपुरा ने बताया- इस बार जिले में गेहूं का बंपर उत्पादन हुआ है, लेकिन सरकार की ओर से मात्र 6 लाख मीट्रिक टन से भी कम गेहूं खरीदा गया है। खुले बाजार में गेहूं औसतन 2400 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है, जबकि MSP 2735 रुपए प्रति क्विंटल है। जिले में करीब 40 प्रतिशत किसान अब भी सरकार को अपना गेहूं बेचने से वंचित हैं। यदि सरकार MSP पर खरीद लक्ष्य और अवधि नहीं बढ़ाती है तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों के पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। अब अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा। बता दें कि गेहूं खरीद को लेकर पहले भी किसान अनेक बार प्रदर्शन कर चुके हैं। इससे पहले किसानों ने कई बार जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया और कलेक्ट्रेट के बाहर गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां खाली कर दी थीं। इसी तरह सादुलशहर व श्रीविजयनगर के एसडीएम कार्यालय पर भी ट्रैक्टर ट्रॉलियों से गेहूं खाली करके विरोध दर्ज कराया गया था। किसान संगठनों का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार को तुरंत खरीद लक्ष्य बढ़ाना चाहिए, ताकि किसान MSP पर अपना पूरा गेहूं बेच सकें। कलेक्ट्रेट पर कर चुके प्रदर्शन

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *