समस्तीपुर में अपराधियों ने महिला को मारी गोली:दाएं हाथ में लगी बुलेट, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; पुराने विवाद में वारदात की आशंका

समस्तीपुर में अपराधियों ने महिला को मारी गोली:दाएं हाथ में लगी बुलेट, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; पुराने विवाद में वारदात की आशंका

समस्तीपुर में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी। बुलेट बाएं हाथ में लगी है। पुलिस ने महिला को सबसे पहले अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मौके से 4 खोखा बरामद हुए। पुराने विवाद में वारदात की आशंका है। पीड़िता की पहचान मनोज राय की पत्नी कृष्णा देवी के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड-5 की है। गांव में चल रहा था विवाद पीड़िता ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। जिसको लेकर वह कोर्ट आना जाना करती हैं। धमकी भी दी जा रही थी। कुछ दिन पहले घर के पीछे कुछ लोग शराब पी रहे थे। जिसका मैंने विरोध भी किया था। शुक्रवार देर शाम अचानक गांव के ही छोटन राय समेत कई लोग बाइक से मेरे घर पर पहुंचे। उस समय मैं अपने दरवाजे पर बोरिंग करवा थी। अचानक छोटन राय ने फायरिंग कर दी। एक गोली हाथ में लगी। इसके बाद सभी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची। फिर मुझे अस्पताल पहुंचाया। मेरे पति किसी मामले में फिलहाल जेल में बंद है। जिस कारण कोर्ट में आना-जाना लगा रहता है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया था। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुरानी विवाद की बात सामने आ रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। समस्तीपुर में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी। बुलेट बाएं हाथ में लगी है। पुलिस ने महिला को सबसे पहले अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मौके से 4 खोखा बरामद हुए। पुराने विवाद में वारदात की आशंका है। पीड़िता की पहचान मनोज राय की पत्नी कृष्णा देवी के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड-5 की है। गांव में चल रहा था विवाद पीड़िता ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। जिसको लेकर वह कोर्ट आना जाना करती हैं। धमकी भी दी जा रही थी। कुछ दिन पहले घर के पीछे कुछ लोग शराब पी रहे थे। जिसका मैंने विरोध भी किया था। शुक्रवार देर शाम अचानक गांव के ही छोटन राय समेत कई लोग बाइक से मेरे घर पर पहुंचे। उस समय मैं अपने दरवाजे पर बोरिंग करवा थी। अचानक छोटन राय ने फायरिंग कर दी। एक गोली हाथ में लगी। इसके बाद सभी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची। फिर मुझे अस्पताल पहुंचाया। मेरे पति किसी मामले में फिलहाल जेल में बंद है। जिस कारण कोर्ट में आना-जाना लगा रहता है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया था। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुरानी विवाद की बात सामने आ रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *