एमिटी लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया:’इंस्पायर्ड बाय नेचर’ थीम पर पौधरोपण, वेबिनार का आयोजन

एमिटी लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया:’इंस्पायर्ड बाय नेचर’ थीम पर पौधरोपण, वेबिनार का आयोजन

एमिटी विश्वविद्यालय के लखनऊ परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष पहल की गई। डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) के ईको क्लब ने ‘इंस्पायर्ड बाय नेचर- फॉर क्लाइमेट, फॉर आवर फ्यूचर’ विषय पर एक सघन पौधरोपण अभियान और राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सतत विकास के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देना था। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान से हुई। इसमें प्रो-वाइस चांसलर प्रो. अनिल वशिष्ठ सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पौधे लगाए। सभी प्रतिभागियों ने हरित पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और सतत विकास के महत्व पर चर्चा इसके बाद आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो. अनिल वशिष्ठ, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राजीव वर्मा, डिप्टी प्रो-वाइस चांसलर विंग कमांडर प्रो. अनिल कुमार और प्रो. असीता कुलश्रेष्ठ ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और सतत विकास के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता के रूप में आईआईटी रुड़की के ग्रेटर नोएडा परिसर स्थित आईकार्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रो. अनिल के. गुप्ता ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जलवायु परिवर्तन से निपटने की रणनीतियों और सतत विकास के लिए क्षमता निर्माण पर विस्तार से चर्चा की। आमंत्रित वक्ताओं में डॉ. उमा शंकर (आईएफएस, रिटायर) और बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार सिंह शामिल थे। उन्होंने जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *