भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर:दो दोस्त गंभीर रूप से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार

भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर:दो दोस्त गंभीर रूप से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियानिया पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। घायलों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी मुबारक हुसैन का 24 वर्षीय पुत्र मो. हसनैन तथा उसी गांव के मो. कमरुद्दीन का 35 वर्षीय पुत्र सैफुल हक शामिल हैं। अपने गांव बेलाउर लौट रहे थे दोनों परिजनों के मुताबिक, मो. हसनैन और सैफुल हक किसी काम से पियानिया स्थित एक चिमनी भट्ठा पर गए थे। वहां से काम खत्म कर दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव बेलाउर लौट रहे थे। इसी दौरान पियानिया पुल के पास पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आए।अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का इलाज जारी है। घटना को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों को चोटें आई हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियानिया पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। घायलों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी मुबारक हुसैन का 24 वर्षीय पुत्र मो. हसनैन तथा उसी गांव के मो. कमरुद्दीन का 35 वर्षीय पुत्र सैफुल हक शामिल हैं। अपने गांव बेलाउर लौट रहे थे दोनों परिजनों के मुताबिक, मो. हसनैन और सैफुल हक किसी काम से पियानिया स्थित एक चिमनी भट्ठा पर गए थे। वहां से काम खत्म कर दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव बेलाउर लौट रहे थे। इसी दौरान पियानिया पुल के पास पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आए।अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का इलाज जारी है। घटना को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों को चोटें आई हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *