जिले में पिछले दिनों से जारी तेज अंधड़ और मूसलाधार बारिश ने बिजली वितरण निगम (डिस्कॉम) को आर्थिक और ढांचागत रूप से भारी नुकसान पहुँचाया है। प्राथमिक आकलनों के अनुसार निगम को करोडों रुपये के राजस्व और उपकरणों का नुकसान हुआ है।
700 से अधिक खंभे गिरे, 11 KV और एलटी नेटवर्क पर सबसे बड़ी मार
अंधड़ की सबसे बड़ी मार बिजली के खंभों (पोल्स) पर पड़ी है। तेज हवाओं और उन पर भारी पेड़ों के गिरने के कारण जिले भर में कुल 718 खंभे टूटकर जमीन पर आ गिरे हैं। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान ग्रामीण और घरेलू सप्लाई लाइनों को हुआ है। 11 KV (हाई-टेंशन) पोल ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य रीढ़ माने जाने वाले 11 KV के 363 खंभे ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। लो-टेंशन (LT) पोल रिहायशी इलाकों और गलियों में उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने के लिए काम आते है। यह 355 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। 33 KV (हाई-पावर) पोल बड़े सब-स्टेशनों को जोड़ते है। ये 4 खंभे भी इस अंधड़ की चपेट में आकर टूट गए।
115 किलोमीटर से अधिक लंबी लाइनें क्षतिग्रस्त
खंभों के धराशायी होने से जिले में बिजली के तारों का पूरा नेटवर्क टूट गया है। आंकड़ों के मुताबिक, जिले भर में लगभग 115.96 किलोमीटर लंबी बिजली लाइनें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। 83.6 किलोमीटर लंबी 11 KV की मुख्य लाइनें पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं, जिससे सब-स्टेशनों से गांवों का संपर्क कट गया। 32.36 किलोमीटर लंबी सर्विस लाइन (जो खंभे से उपभोक्ताओं के घरों तक जाती है) टूटकर सड़कों और गलियों में बिखर गई है।
सब-स्टेशनों से लेकर घरों के मीटर तक तबाही तेज हवाओं के चलते हुए शॉर्ट-सर्किट और पेड़ों के गिरने से न केवल लाइनें टूटीं, बल्कि ट्रांसफार्मर और फीडर भी बड़े पैमाने पर फुके हैं। हाई-टेंशन (33 KV और 11 KV) नेटवर्क को नुकसान
बिजली उपकरण / लाइन हस्तलिखित गणना (विभिन्न क्षेत्र) कुल नुकसान 33 KV लाइन 0 0 किमी (कोई नुकसान नहीं) 33 KV फीडर 1 + 2 3 फीडर क्षतिग्रस्त 11 KV फीडर 85 + 56 + 48 189 फीडर प्रभावित/क्षतिग्रस्त
ट्रांसफार्मर और उपभोक्ता डिस्ट्रीब्यूशन को नुकसान
बिजली उपकरण / (विभिन्न क्षेत्र) कुल नुकसान थ्री-फेस ट्रांसफार्मर (3-Phase DT) 57 + 19 + 26 102 ट्रांसफार्मर खराब सिंगल-फेस ट्रांसफार्मर (Single Phase DT) 28 + 19 + 15 62 ट्रांसफार्मर खराब डीपी सेट (DP Set) 62 + 29 + 31 122 डीपी सेट क्षतिग्रस्त बिजली मीटर (3-Phase 1-Phase) 48 + 51 + 38 137 मीटर क्षतिग्रस्त दो दिन में ही कर दी बिजली बिजली बहाल जिले के अलग-अलग हिस्सों में 189 फीडर प्रभावित होने के कारण डिस्कॉम के अधिकारियों के सामने बिजली बहाली की बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गई थी। 102 थ्री-फेस और 62 सिंगल-फेस ट्रांसफार्मर खराब होने से कृषि और घरेलू दोनों तरह की आपूर्ति ठप हो गई थी। अधीक्षण अभियंता महेश टीबड़ा ने बातया कि डिस्कॉम की तकनीकी टीमें, लाइनमैन और ठेका कर्मी युद्ध स्तर पर काम में जुटे रहे। प्राथमिकता के आधार पर पहले मुख्य लाइनों (11 KV) और प्रभावित फीडरों को दुरुस्त किया कर दिया।


