सीतामढ़ी में टोटो को ट्रक ने मारी टक्कर:शादी में जा रहे एक परिवार के 9 सदस्य गंभीर घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

सीतामढ़ी में टोटो को ट्रक ने मारी टक्कर:शादी में जा रहे एक परिवार के 9 सदस्य गंभीर घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

सीतामढ़ी में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी टोटो पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो को टक्कर मार दी। घटना नगर थाना क्षेत्र में जानकी स्थान के पास हुई। रीगा थाना क्षेत्र के सोनार गांव निवासी संतोष महतो, उनकी पत्नी सुनीता देवी और बेटी नंदनी कुमारी सहित परिवार के नौ सदस्य सीतामढ़ी शहर स्थित दीपक स्टोर गली में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। जानकी स्थान के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन बच्चों सहित सभी नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल में घायलों का इलाज जारी हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने आरोप लगाया कि डायल 112 की टीम की मौजूदगी में ही ट्रक चालक भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीतामढ़ी में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी टोटो पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो को टक्कर मार दी। घटना नगर थाना क्षेत्र में जानकी स्थान के पास हुई। रीगा थाना क्षेत्र के सोनार गांव निवासी संतोष महतो, उनकी पत्नी सुनीता देवी और बेटी नंदनी कुमारी सहित परिवार के नौ सदस्य सीतामढ़ी शहर स्थित दीपक स्टोर गली में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। जानकी स्थान के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन बच्चों सहित सभी नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल में घायलों का इलाज जारी हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने आरोप लगाया कि डायल 112 की टीम की मौजूदगी में ही ट्रक चालक भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *