पहले प्यार, फिर कोर्ट मैरिज…अब साथ रखने से इनकार:लड़की बोली- शादी के 20 दिन बाद ही बदल गया लड़का, मारपीट कर घर से निकाला

पहले प्यार, फिर कोर्ट मैरिज…अब साथ रखने से इनकार:लड़की बोली- शादी के 20 दिन बाद ही बदल गया लड़का, मारपीट कर घर से निकाला

पूर्णिया में एक महिला ने अपने पति पर शादी के नाम पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा, घर से निकाल दिया गया। जब वो अधिकार मांगने पहुंची तो पति ने उसे पत्नी मानने से ही इनकार कर दिया। शिकायत एससी-एसटी थाना में दर्ज कराई गई है। मामला धमदाहा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता चांदनी कुमारी ने बताया है कि साल 2022 में इलाज के दौरान उसकी मुलाकात धमदाहा अस्पताल में कार्यरत गोपाल कुमार शर्मा से हुई थी। अस्पताल में शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। कई बार मिले और फिजिकल रिलेशन बनाए। समय के साथ रिश्ता इतना गहरा हो गया कि उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। इसी साल 2 जनवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज की और एकरारनामा भी कराया। कुछ दिनों तक सबकुछ सामान्य रहा। लेकिन शादी के 20 दिन बाद ही हालात बदलने लगे। पति और उसके परिवार के लोगों ने उस पर दहेज के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। उससे 5 लाख रुपए कैश और एक बाइक की डिमांड शुरू कर दी। जब उसने असमर्थता जताई तो उसके साथ ज्यादती शुरू हो गया। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा मारपीट शुरू हो गई। ‘पति ने सबके सामने पत्नी मानने से इनकार कर दिया’ पीड़िता ने आगे बताया कि प्रताड़ना का सिलसिला यहीं नहीं रुका। कुछ दिनों बाद उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसने कई बार पति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। जब वो अपने परिचितों और समाज के लोगों के साथ ससुराल पहुंची और अपने हक की मांग की, तब उसे सबसे बड़ा झटका लगा। पति ने सबके सामने उसे पत्नी मानने से इनकार कर दिया। पति ने कहा कि उसने शादी केवल कुछ दिनों के लिए की थी और अब उसका उससे कोई संबंध नहीं है। जिस युवक ने उससे लव अफेयर में शादी की, वही शादी के अस्तित्व को ही नकार रहा है। ससुराल पक्ष ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। विरोध करने पर धमकी दी गई कि दोबारा आने पर अंजाम बुरा होगा। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद पीड़िता ने एससी-एसटी थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की हर पहलू से जांच की जा रही है। पूर्णिया में एक महिला ने अपने पति पर शादी के नाम पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा, घर से निकाल दिया गया। जब वो अधिकार मांगने पहुंची तो पति ने उसे पत्नी मानने से ही इनकार कर दिया। शिकायत एससी-एसटी थाना में दर्ज कराई गई है। मामला धमदाहा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता चांदनी कुमारी ने बताया है कि साल 2022 में इलाज के दौरान उसकी मुलाकात धमदाहा अस्पताल में कार्यरत गोपाल कुमार शर्मा से हुई थी। अस्पताल में शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। कई बार मिले और फिजिकल रिलेशन बनाए। समय के साथ रिश्ता इतना गहरा हो गया कि उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। इसी साल 2 जनवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज की और एकरारनामा भी कराया। कुछ दिनों तक सबकुछ सामान्य रहा। लेकिन शादी के 20 दिन बाद ही हालात बदलने लगे। पति और उसके परिवार के लोगों ने उस पर दहेज के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। उससे 5 लाख रुपए कैश और एक बाइक की डिमांड शुरू कर दी। जब उसने असमर्थता जताई तो उसके साथ ज्यादती शुरू हो गया। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा मारपीट शुरू हो गई। ‘पति ने सबके सामने पत्नी मानने से इनकार कर दिया’ पीड़िता ने आगे बताया कि प्रताड़ना का सिलसिला यहीं नहीं रुका। कुछ दिनों बाद उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसने कई बार पति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। जब वो अपने परिचितों और समाज के लोगों के साथ ससुराल पहुंची और अपने हक की मांग की, तब उसे सबसे बड़ा झटका लगा। पति ने सबके सामने उसे पत्नी मानने से इनकार कर दिया। पति ने कहा कि उसने शादी केवल कुछ दिनों के लिए की थी और अब उसका उससे कोई संबंध नहीं है। जिस युवक ने उससे लव अफेयर में शादी की, वही शादी के अस्तित्व को ही नकार रहा है। ससुराल पक्ष ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। विरोध करने पर धमकी दी गई कि दोबारा आने पर अंजाम बुरा होगा। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद पीड़िता ने एससी-एसटी थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की हर पहलू से जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *