भोजपुर में मां-बेटों की बेहरमी से पिटाई:पड़ोसियों ने रास्ता कर दिया था बंद, विरोध करने पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला

भोजपुर में मां-बेटों की बेहरमी से पिटाई:पड़ोसियों ने रास्ता कर दिया था बंद, विरोध करने पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला

भोजपुर में रास्ते के विवाद में पड़ोसियों ने मां-बेटे समेत तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायलों में धनुपरा बिंद टोली निवासी छट्ठू महतो की पत्नी चांदनी देवी(60), पुत्र कोशी कुमार(21) और बुद्धू कुमार(20) शामिल है। घटना नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव के बिंद टोली की है। विरोध करने पर मारपीट की गई घायल चांदनी देवी ने बताया कि पड़ोसियों ने गांव के आगे वाले रास्ते को जबरन घेर लिया था। इसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। जब परिवार के लोगों ने रास्ता बंद करने का विरोध किया तो पड़ोसियों ने गाली-गलौज की थी। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था। शनिवार को उनका पुत्र कोशी कुमार बाहर से काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसियों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। बेटे की चीख-पुकार सुनकर जब चांदनी देवी और उनका छोटा पुत्र बुद्धू कुमार उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन दोनों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। हमले में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत नगर थाना पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर, सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. के.एस. चौबे ने बताया कि घायल कोशी कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसका सीटी स्कैन कराया गया है। अन्य दोनों घायलों का भी अस्पताल में इलाज जारी है। भोजपुर में रास्ते के विवाद में पड़ोसियों ने मां-बेटे समेत तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायलों में धनुपरा बिंद टोली निवासी छट्ठू महतो की पत्नी चांदनी देवी(60), पुत्र कोशी कुमार(21) और बुद्धू कुमार(20) शामिल है। घटना नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव के बिंद टोली की है। विरोध करने पर मारपीट की गई घायल चांदनी देवी ने बताया कि पड़ोसियों ने गांव के आगे वाले रास्ते को जबरन घेर लिया था। इसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। जब परिवार के लोगों ने रास्ता बंद करने का विरोध किया तो पड़ोसियों ने गाली-गलौज की थी। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था। शनिवार को उनका पुत्र कोशी कुमार बाहर से काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसियों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। बेटे की चीख-पुकार सुनकर जब चांदनी देवी और उनका छोटा पुत्र बुद्धू कुमार उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन दोनों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। हमले में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत नगर थाना पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर, सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. के.एस. चौबे ने बताया कि घायल कोशी कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसका सीटी स्कैन कराया गया है। अन्य दोनों घायलों का भी अस्पताल में इलाज जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *