जौनपुर में शहर कोतवाल त्रिवेणी सिंह का कार्यभार संभालने के मात्र तीन दिन बाद ही गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह निरीक्षक अनीता सिंह को शहर कोतवाल नियुक्त किया गया है। यह पहला मौका है जब किसी शहर कोतवाल का कार्यकाल इतना कम रहा हो और कोतवाली की कमान किसी महिला अधिकारी को सौंपी गई हो। सत्ताधारी दल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के तीव्र विरोध के चलते त्रिवेणी सिंह को हटाया गया है। त्रिवेणी सिंह को तत्काल हटाने की मांग निरीक्षक अनीता सिंह 2010 बैच की उपनिरीक्षक हैं और बलिया जिले की मूल निवासी हैं। विभागीय पदोन्नति के बाद वह निरीक्षक बनीं। इससे पहले वह जनपद में पुलिस विभाग के महिला व बाल सुरक्षा संगठन की प्रभारी के रूप में कार्यरत थीं। अनीता सिंह ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। त्रिवेणी सिंह को पिछले माह ही प्रोन्नति मिली थी, जिसके बाद वह निरीक्षक बने थे। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने गत सोमवार रात उन्हें शहर कोतवाल के पद पर तैनात किया था। मंगलवार को उनके कार्यभार संभालते ही भाजपा नेताओं ने उनकी तैनाती पर नाराजगी व्यक्त की। इन नेताओं ने एसपी से लेकर आईजी और डीआईजी तक से त्रिवेणी सिंह को तत्काल हटाने की मांग की थी। आखिरकार शुक्रवार को त्रिवेणी सिंह के गैर जनपद तबादले का आदेश आने के बाद उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया।


