होटल-रेस्टोरेंट का पोर्च में कब्जा, सख्ती से हटाया:भोपाल में बारिश के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई; 3 ट्रक सामान जब्त

भोपाल के हमीदिया रोड किनारे होटल और रेस्टोरेंट ने पोर्च यानी, बरामदे में कब्जा कर रखा था। जिसे शुक्रवार की शाम बारिश के बीच सख्ती से हटाया गया। पुलिस की मौजूदगी में निगम के सांयकालीन अतिक्रमण अमले ने यह कार्रवाई की। अतिक्रमण प्रभारी नासिर खान ने बताया कि एसीपी राकेश बघेल के साथ शाम 5 बजे से कार्रवाई शुरू की। भारत टॉकीज क्षेत्र स्थित ग्रांड होटल के सड़क किनारे रखे काउंटर, बोर्ड, साइन बोर्ड, कुर्सी-टेबल जब्त किए गए। जमजम होटल के बरामदे में ही खाने की टेबल लगी हुई थीं। वहीं, बाहर वाहनों की लंबी कतार थी। इससे जाम लग रहा था। यहां से भी टेबल जब्त कर हिदायत दी कि बाहर सामान न रखें। वरना और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हमीदिया रोड किनारे पर तीन ट्रक से ज्यादा सामान जब्त किया गया। देखें कार्रवाई की 3 तस्वीरें… नोंकझोंक भी हुई कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने अमले के साथ नोंकझोंक भी की, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली। सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नवबहार सब्जी मंडी में भी एसीपी ट्रैफिक विजय दुबे की मौजूदगी में कार्रवाई हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *