दरोगा परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल करने वाला शिक्षक गिरफ्तार:पूर्णिया के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में हुआ था एग्जाम; मोबाइल में डिजिटल सबूत मिला

दरोगा परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल करने वाला शिक्षक गिरफ्तार:पूर्णिया के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में हुआ था एग्जाम; मोबाइल में डिजिटल सबूत मिला

पूर्णिया में दारोगा मुख्य परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शिक्षक की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 27 मई को पूर्णिया के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर दारोगा मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। आरोप है कि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात शिक्षक मृत्युंजय कुमार ने अपने मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र की तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद उन्होंने तस्वीरों को व्हाट्सएप के जरिए अपने एक रिश्तेदार को भेज दिया। शिक्षक का रिश्तेदार एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसी वजह से प्रश्नपत्र साझा किया गया। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाना और प्रश्नपत्र की फोटो लेना पूरी तरह प्रतिबंधित है। डिजिटल सबूत मिलने के बाद कार्रवाई मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। जांच टीम ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर पूछताछ की और शिक्षक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। जांच में प्रश्नपत्र की तस्वीरें और उन्हें भेजे जाने के डिजिटल सबूत मिलने की बात सामने आई। मामला उजागर होने के बाद आरोपी ने मोबाइल से फोटो, चैट और अन्य डिजिटल सबूत मिटाने की भी कोशिश की। इतना ही नहीं, जिस रिश्तेदार को प्रश्नपत्र भेजा गया था, उसे फरार होने में मदद करने का भी आरोप है। केहाट थाना और साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ परीक्षा की गोपनीयता भंग करने, प्रश्नपत्र वायरल करने और सबूत मिटाने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल में भेज दिया है। वहीं, फरार रिश्तेदार पप्पू कुमार की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। साइबर थाना की टीम डिजिटल सबूत की गहन जांच कर रही है और पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा की गोपनीयता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पूर्णिया में दारोगा मुख्य परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शिक्षक की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 27 मई को पूर्णिया के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर दारोगा मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। आरोप है कि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात शिक्षक मृत्युंजय कुमार ने अपने मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र की तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद उन्होंने तस्वीरों को व्हाट्सएप के जरिए अपने एक रिश्तेदार को भेज दिया। शिक्षक का रिश्तेदार एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसी वजह से प्रश्नपत्र साझा किया गया। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाना और प्रश्नपत्र की फोटो लेना पूरी तरह प्रतिबंधित है। डिजिटल सबूत मिलने के बाद कार्रवाई मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। जांच टीम ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर पूछताछ की और शिक्षक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। जांच में प्रश्नपत्र की तस्वीरें और उन्हें भेजे जाने के डिजिटल सबूत मिलने की बात सामने आई। मामला उजागर होने के बाद आरोपी ने मोबाइल से फोटो, चैट और अन्य डिजिटल सबूत मिटाने की भी कोशिश की। इतना ही नहीं, जिस रिश्तेदार को प्रश्नपत्र भेजा गया था, उसे फरार होने में मदद करने का भी आरोप है। केहाट थाना और साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ परीक्षा की गोपनीयता भंग करने, प्रश्नपत्र वायरल करने और सबूत मिटाने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल में भेज दिया है। वहीं, फरार रिश्तेदार पप्पू कुमार की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। साइबर थाना की टीम डिजिटल सबूत की गहन जांच कर रही है और पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा की गोपनीयता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *