गोरखपुर में 26वीं वाहिनी PAC कैंप में लगाए गए पौधे:पर्यावरण बचाने का दिया संदेश, देखभाल करने का लिया संकल्प

गोरखपुर में 26वीं वाहिनी PAC कैंप में लगाए गए पौधे:पर्यावरण बचाने का दिया संदेश, देखभाल करने का लिया संकल्प

गोरखपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को 26वीं वाहिनी PAC कैंप बिछिया में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी और PAC के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में अधिकारियों और सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम कमांडेंट आईपीएस श्रीमती निहारिका शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम को देखते हुए पेड़-पौधों का महत्व और बढ़ गया है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने आसपास पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाले समय में पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सके। पेड़-पौधे जीवन के लिए बेहद जरूरी बताए इस दौरान लोगों को बताया गया कि पेड़ हमें स्वच्छ हवा देने के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। पौधारोपण के बाद अगर उनकी सही तरीके से देखभाल की जाए तो हरियाली बढ़ेगी और इसका फायदा समाज के हर व्यक्ति को मिलेगा। कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह, सचिव अजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल जायसवाल, डॉ. अवधेश शुक्ला, डॉ. संतोष नायक, रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा, शिखा पांडेय, विवेक जायसवाल, विनय कुमार पाठक, आदित्य निगम सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *