लखनऊ में नाले की सफाई के दौरान कर्मचारी की मौत:बिना सुरक्षा उपकरण के मैनहोल में उतरा, गैस से बेहोश हुआ

लखनऊ में नाले की सफाई के लिए मैनहोल में उतरे कर्मचारी की मौत हो गई है। वह चिनहट तिराहे पर 24 नंबर चैंबर में उतरा था। गंभीर हालत में उसे पास के चंदन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार अस्पताल पहुंचे हैं। मामले में बिना सुरक्षा उपकरण के सफाई कर्मी को नाले के मैनहोल में उतारने का आरोप है। उसके साथ काम कर रहे कर्मचारी ललित ने बताया कि हम लोग नाले के चैंबर की सफाई करने आए थे। लाला जैसे ही चैंबर में उतरा, गैस बनने से वह नाले में गिर गया। उसके कंधे पर रस्सी बांधकर उसको नाले से निकाला गया। वह पूरी तरह से अचेत हो गया था। हम लोग भी लगभग बेहोशी की हालत में पहुंच गए थे। मौके पर कोई सुरक्षा बेल्ट या रस्सी नहीं बांधी थी। सुरक्षा उपकरण के नाम पर सिर्फ खिलवाड़ किया जा रहा है। ——————- यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *