कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:ड्रग सप्लायर की तलाश में 150 पुलिस वालों ने बस्ती घेरी, खच्चर पर बैठकर कांग्रेस का प्रदर्शन

कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:ड्रग सप्लायर की तलाश में 150 पुलिस वालों ने बस्ती घेरी, खच्चर पर बैठकर कांग्रेस का प्रदर्शन

नमस्कार, कानपुर की आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें… ड्रग्स सप्लायर की तलाश में कंजड़नपुरवा में शुक्रवार तड़के पुलिस की रेड पड़ी। पांच थानों के 150 पुलिस वाले हर एंट्री-एग्जिट पॉइंट से बस्ती में घुसे तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर बस्ती के एक-एक घर की निगरानी की। करीब 75 संदिग्ध घरों में तलाशी अभियान चलाया। भनक लगते ही, कई सप्लायर्स घरों में ताला बंद कर फरार हो गए। तकरीबन 5 घंटे चली छापेमारी में दो घरों से 10 किलो मादक पदार्थ के साथ 10 लोगों को हिरासत में लिया है। बढ़ती महंगाई के विरोध में शास्त्री चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ता खच्चर पर बैठकर, हाथों में पोस्टर लेकर और ढोलक-मंजीरे के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि जो महंगाई कभी भाजपा को “डायन” लगती थी, अब वही उसे “डार्लिंग” लगने लगी है। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *