शेखपुरा में दो बाइक की टक्कर, 3 युवक घायल:एक की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती कराया गया

शेखपुरा में दो बाइक की टक्कर, 3 युवक घायल:एक की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती कराया गया

शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर शुक्रवार को वाजिदपुर गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल शेखपुरा और एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। घायलों में नगर थाना क्षेत्र के कारे गांव निवासी सातो बिंद के 22 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायल गौतम कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक से सब्जी खरीदने के लिए शेखपुरा बाजार जा रहा था। तभी वाजिदपुर गांव के पास शेखपुरा से बरबीघा की ओर तेज गति से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसी वजह से यह हादसा हुआ और तीनों युवक घायल हो गए। गौतम को स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचाया। नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने इस संबंध में बताया कि घटना को लेकर लिखित शिकायत मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर शुक्रवार को वाजिदपुर गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल शेखपुरा और एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। घायलों में नगर थाना क्षेत्र के कारे गांव निवासी सातो बिंद के 22 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायल गौतम कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक से सब्जी खरीदने के लिए शेखपुरा बाजार जा रहा था। तभी वाजिदपुर गांव के पास शेखपुरा से बरबीघा की ओर तेज गति से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसी वजह से यह हादसा हुआ और तीनों युवक घायल हो गए। गौतम को स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचाया। नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने इस संबंध में बताया कि घटना को लेकर लिखित शिकायत मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *