विधानसभा अध्यक्ष बोले- पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी:पौधों को रखें सुरक्षित; गयाजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर हजारों पौधे लगाए

विधानसभा अध्यक्ष बोले- पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी:पौधों को रखें सुरक्षित; गयाजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर हजारों पौधे लगाए

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज गया शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक आयोजन किया गया। पुलिस लाइन स्थित ब्रह्म योनि पहाड़ क्षेत्र से लेकर बिपार्ड के पास ब्रह्मवन पार्क तक हजारों पौधे लगाए गए। इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की। यह आयोजन केवल एक औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने एक जनआंदोलन का रूप ले लिया। लोगों ने स्वयं अपने हाथों से पौधे लगाए और कई लोग पौधों की देखभाल के लिए पानी की बोतलें लेकर पहुंचे, उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया पुलिस लाइन ब्रह्म योनि पहाड़ क्षेत्र में सामाजिक संस्था “हमारा पेड़ हमारा पर्यावरण परिवार” ने एक विशाल पौधारोपण अभियान चलाया। मगध प्रमंडल आयुक्त डॉ. सफीना ए.एन. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने स्वयं पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मगध प्रमंडल आयुक्त डॉ. सफीना ए.एन. ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि जीवनभर की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं और पुरुष दोनों मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं, जो एक सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का संकेत है। आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित डॉ. सफीना ने कहा, “एक-एक बूंद पानी और एक-एक पौधा मिलकर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करेगा।” उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल को अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने यह भी कहा कि संतुलित पर्यावरण ही मानव जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ रख सकता है। उन्होंने जल संरक्षण और वृक्षारोपण को एक साथ जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया। संस्था के संस्थापक अशोक कुमार ने बताया कि ब्रह्म योनि क्षेत्र में इस अभियान की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। 400 से अधिक सक्रिय सदस्य शुरुआत में यह छोटा प्रयास था, लेकिन धीरे-धीरे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग भी इससे जुड़ते गए और आज यह एक बड़े सामाजिक अभियान का रूप ले चुका है। वर्तमान में संस्था के 400 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं, जो नियमित रूप से पौधारोपण और उनकी देखभाल करते हैं। ब्रह्मवन पार्क में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम बिपार्ड के पास स्थित ब्रह्मवन पार्क में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए। उन्होंने अन्य अधिकारियों और आम लोगों के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि आज पूरा देश विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है और गया की यह पावन भूमि, जिसे मोक्ष और ज्ञान की धरती कहा जाता है, यहां वन प्रमंडल की ओर से किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के समय में पेड़ लगाना जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी उन्हें बचाना है। तेजी से बदलते पर्यावरणीय संतुलन को देखते हुए वृक्षारोपण को जन-जन का अभियान बनाना होगा। लोगों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उन्हें सुरक्षित रखें और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी बड़ी संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज गया शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक आयोजन किया गया। पुलिस लाइन स्थित ब्रह्म योनि पहाड़ क्षेत्र से लेकर बिपार्ड के पास ब्रह्मवन पार्क तक हजारों पौधे लगाए गए। इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की। यह आयोजन केवल एक औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने एक जनआंदोलन का रूप ले लिया। लोगों ने स्वयं अपने हाथों से पौधे लगाए और कई लोग पौधों की देखभाल के लिए पानी की बोतलें लेकर पहुंचे, उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया पुलिस लाइन ब्रह्म योनि पहाड़ क्षेत्र में सामाजिक संस्था “हमारा पेड़ हमारा पर्यावरण परिवार” ने एक विशाल पौधारोपण अभियान चलाया। मगध प्रमंडल आयुक्त डॉ. सफीना ए.एन. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने स्वयं पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मगध प्रमंडल आयुक्त डॉ. सफीना ए.एन. ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि जीवनभर की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं और पुरुष दोनों मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं, जो एक सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का संकेत है। आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित डॉ. सफीना ने कहा, “एक-एक बूंद पानी और एक-एक पौधा मिलकर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करेगा।” उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल को अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने यह भी कहा कि संतुलित पर्यावरण ही मानव जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ रख सकता है। उन्होंने जल संरक्षण और वृक्षारोपण को एक साथ जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया। संस्था के संस्थापक अशोक कुमार ने बताया कि ब्रह्म योनि क्षेत्र में इस अभियान की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। 400 से अधिक सक्रिय सदस्य शुरुआत में यह छोटा प्रयास था, लेकिन धीरे-धीरे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग भी इससे जुड़ते गए और आज यह एक बड़े सामाजिक अभियान का रूप ले चुका है। वर्तमान में संस्था के 400 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं, जो नियमित रूप से पौधारोपण और उनकी देखभाल करते हैं। ब्रह्मवन पार्क में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम बिपार्ड के पास स्थित ब्रह्मवन पार्क में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए। उन्होंने अन्य अधिकारियों और आम लोगों के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि आज पूरा देश विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है और गया की यह पावन भूमि, जिसे मोक्ष और ज्ञान की धरती कहा जाता है, यहां वन प्रमंडल की ओर से किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के समय में पेड़ लगाना जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी उन्हें बचाना है। तेजी से बदलते पर्यावरणीय संतुलन को देखते हुए वृक्षारोपण को जन-जन का अभियान बनाना होगा। लोगों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उन्हें सुरक्षित रखें और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी बड़ी संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *