Roadies की दुश्मनी खत्म नहीं! Elvish Yadav ने Prince Narula संग काम करने वाले प्रोजेक्ट को मारी लात

Roadies की दुश्मनी खत्म नहीं! Elvish Yadav ने Prince Narula संग काम करने वाले प्रोजेक्ट को मारी लात
मशहूर रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला और एल्विश यादव के बीच की दुश्मनी अब और बढ़ गई है। बीच में ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है, लेकिन अब एल्विश यादव ने प्रिंस के साथ काम करने वाले एक प्रोजेक्ट को ठुकरा कर यह साफ कर दिया है कि उनके बीच तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है।

पॉडकास्ट में एल्विश यादव का बड़ा खुलासा

हाल ही में एल्विश यादव एक पॉडकास्ट शो में शामिल हुए, जहां उन्होंने प्रिंस नरूला के साथ अपने विवाद पर खुलकर बात की। एल्विश ने साफ शब्दों में कहा, “कोई मुझे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता, जिसके साथ मैं काम नहीं करना चाहता।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस का मानना है कि अब इन दोनों के बीच कभी दोस्ती नहीं हो सकती।
 

इसे भी पढ़ें: 7 बार IVF फेल, मिसकैरेज का दर्द! Surrogacy से मां बनीं एक्ट्रेस Sambhavna Seth, घर आए Twins

रोडीज के सेट से शुरू हुई थी दुश्मनी

आपको बता दें कि इन दोनों कलाकारों के बीच विवाद ‘एमटीवी रोडीज’ शो के दौरान शुरू हुआ था, जहां दोनों के बीच कई बार तीखी बहस और झगड़े हुए थे। शो के ग्रैंड फिनाले में प्रिंस नरूला ने एल्विश यादव के ‘सांप के जहर’ वाले विवाद का मजाक उड़ाया था और एल्विश को सांप कहा था। इसी वजह से दोनों के बीच की कड़वाहट और ज्यादा बढ़ गई।
 

इसे भी पढ़ें: Aamir Khan करेंगे तीसरी शादी, America से Gauri Spratt संग Wedding Date का किया बड़ा खुलासा

धमकी और गाना ब्लर करने के आरोप

शो खत्म होने के बाद भी दोनों की लड़ाई जारी रही। प्रिंस नरूला ने आरोप लगाया था कि एल्विश ने उन्हें कुछ लोगों से धमकी भरे फोन करवाए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ काफी बयानबाजी की। विवाद इतना बढ़ गया था कि प्रिंस नरूला ने अपने ‘बोलेरो’ गाने से एल्विश यादव का चेहरा तक धुंधला करवा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *